शादी के बाद हनीमून पर निकले प्रियंका-निक, इस अंदाज में किया प्यार का इजहार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 11, 2018 10:18 AM2018-12-11T10:18:25+5:302018-12-11T10:19:17+5:30

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में हमेशा के लिए दूसरे का दामन सात फेरे लेकर थाम लिया है।

priyanka chopra and nick jonas honeymoon pictures getting | शादी के बाद हनीमून पर निकले प्रियंका-निक, इस अंदाज में किया प्यार का इजहार

शादी के बाद हनीमून पर निकले प्रियंका-निक, इस अंदाज में किया प्यार का इजहार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में हमेशा के लिए दूसरे का दामन सात फेरे लेकर थाम लिया है। 2 दिसंबर को शादी करने के बाद दोनों  8-9 दिसंबर को दोनों मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होते नजर आए थे।

यहां फंक्शन में शामिल होने के बाद दोनों वापस मुंबई ना जाकर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दरअसल इस संगीत समारोह से निकलकर दोनों अपने हनीमून पर निकल गए हैं। इसका प्रूफ खुद प्रियंका की एक फोटो ने दिया है।  हाल ही मेंप्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है।

प्रियंका ने अपना स्टेटस लगाया जिसमें, समंदर किनारे रेत पर NS (निक जोनस) और PCJ (प्रियंका चोपड़ा जोनस) लिखा नजर आ रहा है। फोटो पर प्रियंका ने निक जोनस का नाम लिखा है और दिल के साथ एक किस वाला इमोजी भी बनाया है।

अब ये फोटो कहां की हैं ये तो साफ नहीं हो पा रहा है लेकिन लोकेशन देखकर कयास है कि देसी गर्ल ओमान में निक के साथ हमीमून जी रही हैं। हांलाकि उन्होंने खुद साफ नहीं किया है कि वह इस वक्त कहां हैं लेकिन उनके चाहने वालों ने जान लिया है कि वह इस वक्त कहां हैं।

शादी पर उठा सवाल

हाल ही में एक लेख के एक हिस्से में कहा गया है कि निक सिर्फ प्रेम प्रंसग चाहते थे लेकिन इसके बदले हॉलीवुड में हाल में कदम रखने वाली कलाकार ने उन्हें आजीवन कारावास दे दिया। जॉ और सोफी के साथ ही कई अन्य लोगों ने भी इस लेख की आलोचना की है। बाद में वेबसाइट ने भी इस लेख के लिए माफी मांग ली और लेख को वेबसाइट से हटा दिया। 

‘द कट’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बारे में छपी स्टोरी हमारे मानकों से मेल नहीं खाती है। हमने इसे हटा लिया है और इसके लिए माफी मांग ली है।' अभिनेत्री सोफी टर्नर ने इस लेख को बेहद अनुचित बताया। वहीं जॉ जोनस ने कहा कि इस लेख के लिए ‘द कट’ को शर्मिंदा होना चाहिए। अभिनेत्री सोनम कपूर भी प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में उतर आयीं और इस लेख को ‘महिला विरोधी, नस्ली बताया।’’  गायिका सोना महापात्रा ने भी इस लेख को बेहद खराब बताया है।  अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस लेख की आलोचना की है। 

Web Title: priyanka chopra and nick jonas honeymoon pictures getting

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे