प्रियंका-निक तीसरी बार करेंगे शादी, जानिए कहां और कब?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 3, 2018 10:54 AM2018-12-03T10:54:39+5:302018-12-03T10:54:39+5:30

प्रियंका ने पॉप सिंगर निक जोनस के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में पहले क्रिस्चन रीति-रिवाजों शादी की और उसके बाद इनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है।

priyanka chopra and nick jonas get married again in america | प्रियंका-निक तीसरी बार करेंगे शादी, जानिए कहां और कब?

प्रियंका-निक तीसरी बार करेंगे शादी, जानिए कहां और कब?


बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस के साथ शाादी कर ली है। अब दो रिवाजों से शादी करने के बाद वह एक बार यूएस जाकर शादी करेंगी। 

प्रियंका ने पॉप सिंगर निक जोनस के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में पहले क्रिस्चन रीति-रिवाजों शादी की और उसके बाद इनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है। हालांकि फैन्स को अभी भी इनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार है। क्योंकि देसी गर्ल ने अभी तक अपनी शादी की फोटो शेयर नहीं की हैं।

जूम टीवी की खबर के अनुसार  प्रियंका और निक अमेरिका वापस जाने के बाद लॉस ऐंजिलिस चर्च में एक बार फिर से शादी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये दोनों की तीसरी शादी होगी। हांलाकि इस बात की कोई आधिकारिक जानाकारी प्राप्त नहीं हुई है।  

वहीं, प्रियंका और निक की शादी कवर करने के लिए जोधपुर आए हॉलीवुड रिपोर्टर जेड ने कहा है कि मुझे लगता है कि उनका चर्च में शादी करने का प्लान है। हमें अभी इस बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। 

अब प्रियंका की मां ने बताया है कि प्रियंका की शादी के कार्ड प्रिंट नहीं कराए गए हैं, इसलिए ये किसी को नहीं दिए गए। इसकी जरूरत महसूस नहीं की गई। कुछ सिलेक्टेड गेस्ट्स को फोन पर ही इनवाइट किया गया। 

1 दिसंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के बाद मेहंदी सेरेमनी की पहली इंस्टाग्राम पर शेयर की है। प्रियंका और अमेरिकी रैप सिंगर निक जोनस 1 दिसंबर को  शादी के बंधन में बध चुके  है।

देसी गर्ल गाने पर किये प्रियंका के डांस नंबर ने निक को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। मेंहदी के बाद टीम निक और टीम प्रियंका नाम से दो ग्रुप्स में बंटे कप्लस के फैमली मैंबर्स और दोस्तों ने क्रिकेट का आनंद लिया।  रविवार को चूड़े की रस्म के बाद बारात का इंतजार है। आज प्रियंका लाल जोड़ा पहन निक की दुल्हन बनेंगी । शादी की सभी रस्में जोधपुर के उमेद भवन में हो रही हैं। हिन्दू रिती रिवाज से शादी कर निक प्रियंका विवाह बंधन में बंध जाएंगे।
 

Web Title: priyanka chopra and nick jonas get married again in america

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे