Video: सनसेट देखते हुए पति के साथ रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, इस गाने पर किया कपल डांस

By मेघना वर्मा | Published: July 7, 2019 09:07 AM2019-07-07T09:07:46+5:302019-07-07T09:07:46+5:30

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म स्काई इज पिंक में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आने वाली हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas get cosy dancing on a romantic song | Video: सनसेट देखते हुए पति के साथ रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, इस गाने पर किया कपल डांस

Video: सनसेट देखते हुए पति के साथ रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, इस गाने पर किया कपल डांस

जेठ जोए जोनस और सोफी टर्नर की शादी अटेंड करने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं। रिसेंटली निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कपल सनसेट टाइम पर बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहा है। 

इटली के शहर Tuscany से शेयर किए गए इस वीडियो में निक जोनस प्रियंका के साथ रोमांटिक कपल डांस करते दिखाई दे रहे हैं। सामने पड़ाडों पर ढलता सूरज और इटालियन गाने पर कोजी होते कपल का ये अंदाज सभी को रोमांटिक गोल्स दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, 'विया देल अमोर...और दूसरे शब्दों में प्यार के अलग बोल।'

इस वीडियो में प्रियंका ब्लैक कलर के शॉर्ट ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं अमेरिकन सिंगर निक ने लेमन कलर की शर्ट पहनी है। वीडियो के एंड में निक वाइफ प्रियंका के सिर को चूमते हुए दिखते है। दोनों ही एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म स्काई इज पिंक में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आने वाली हैं। वहीं जल्द ही प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में भी दिखाई देंगी। 

Web Title: Priyanka Chopra and Nick Jonas get cosy dancing on a romantic song

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे