सगाई पार्टी से पहले निक का हाथ थामें डिनर पर निकलीं प्रियंका, फोटो हुईं वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 18, 2018 04:13 AM2018-08-18T04:13:15+5:302018-08-18T04:13:15+5:30

बॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा आज कल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं।

priyanka chopra and nick jonas dineer date see photos | सगाई पार्टी से पहले निक का हाथ थामें डिनर पर निकलीं प्रियंका, फोटो हुईं वायरल

सगाई पार्टी से पहले निक का हाथ थामें डिनर पर निकलीं प्रियंका, फोटो हुईं वायरल

बॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा आज कल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में खबरों में आया था कि प्रियंका ने निक जोनस की सगाई की ली है। इसका प्रूफ उनके हाथ की अंगूठी ने दिया भी।

अब खबरों की मानें तो शनिवार को प्रियंका के घर सगाई की पार्टी रखी गई है। इसके लिए देसी गर्ल की घर भी सज गया है। ऐसे में सगाई पार्टी से पहले बीती रात निक जोनस और प्रियंका एक साथ डिनर पर गए।  इस दौरान दोनों काफी खुश दिख। दोनों के परिवार के लोग भी साथ में नजर आए।

वहीं, हाल ही में फैमिली के साथ इंडिया पहुंच चुके हैं और उन्हें रात में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। निक को रिसीव करने के लिए प्रियंका एयरपोर्ट पहुंचीं। भले ही प्रियंका गाड़ी से बाहर नहीं निकलीं, लेकिन एक वीडियो में उन्हें भी स्पॉट कर लिया गया।

हाल ही में प्रियंका की इस तस्वीर को रवीना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया । उन्होंने लिखा- मैं और प्रियंका चोपड़ा पाउट बनाते हुए। वैसे इस तस्वीर के बाद प्रियंका के फैन्स इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि निक से उनकी सगाई हो चुकी है।

ऐसी भी खबर है कि प्रियंका और निक अक्टूबर में शादी करने वाले हैं। अगर फिल्मों के बारे में बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका इन दिनों 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आएंगे।

ये फिल्म आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इपिफनीस' नाम की एक किताब लिखी थी। आयशा चौधरी को जन्म से ही immune deficiency disorder थी, जिसके बारे में उन्हें 13 साल की उम्र में पता चला। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने मोटिवेशनल स्पीकर बन कर कई लोगों को निराशा से बाहर निकला। सिर्फ़ 18 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया था। 

Web Title: priyanka chopra and nick jonas dineer date see photos

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे