Video: प्रियंका ने पति निक को खुल्लम खुल्ला किया 'किस', फैंस हुए फिदा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 2, 2019 10:44 AM2019-01-02T10:44:01+5:302019-01-02T10:44:01+5:30

भारत में शाही शादी और रिसेप्शन के बाद प्रियंका-निक यूएस वापस चले गए हैं।

priyanka chopra and husband nick jonas kissing video viral | Video: प्रियंका ने पति निक को खुल्लम खुल्ला किया 'किस', फैंस हुए फिदा

Video: प्रियंका ने पति निक को खुल्लम खुल्ला किया 'किस', फैंस हुए फिदा

Highlightsप्रियंका-निक एक दूसरे को किस करते नजर आए हैंनए साल के मौके पर दोनों का किस का वीडियो है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है


देसी गर्ल प्रियंका और उनक पति निक जोनस जबसे शादी के बंधन में बंधे हैं। तभी से एक दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। भारत में शाही शादी और रिसेप्शन के बाद दोनों यूएस वापस चले गए हैं। 

ऐसे में अब दोनों स्विट्जरलैंड में अपना हनीमून मना रहे हैं। निक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई पोस्ट किए जिनमें दोनों न्यू इयर सेलिब्रेशन के मूड में नजर आ रहे हैं। वहीं, प्रियंका के पति निक एक विडियो में लोगों को विश कर रहे हैं साथ ही एक विडियो में वह और प्रियंका किस करते नजर आ रहे हैं। देसी दर्ल को किस करते का ये वीडियो तेजी से वायरल हो  रहा है। फैंस दोनों के प्यार के इस अंदाज पर एक बार फिर से फिदा हो गए हैं।

वहीं, प्रियंका-निक की फैमिली के कुछ और भी वीडियोज सामने आए हैं। एक वीडियो में पीसी जेठानी सोफी टर्नर और जेठ जो जोनास  के साथ वाइन पीती नजर आ रही है। वहीं, एक वीडियो में प्रियंका अपना मायके और ससुरालवालों के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही है।

खिलवाया था ये नाम

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हाल में जोधपुर में बहुत भी भव्य तरीके हुई है। दोनों ने हिंदू और ईसाई धर्म से शादी रचाई। दोनों की शादी की कई खास फोटो फैंस के सामने आ चुकी हैं। अब देसी दर्ल ने बुधवार को एक खास फोटो फैंस के लिए शेयर की है।

उन्होंने इंस्‍टाग्राम पर अपनी मेहंदी की खूबसूरत तस्‍वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। मेहंदी की सेरेमनी में प्र‍ियंका चोपड़ा एकदम पारंपर‍िक अंदाज में नजर आईं। प्री वेडिंग की ये तस्‍वीरें बेहद खास और रंगीन थी।

फोटो से साफ नजर आ रहा है कि किस तरह से निक देसी दर्ल के प्यार में रंगे हुए थे। प्रियंका के हाथों में लगी खूबसूरत मेहंदी जहां खिल कर नजर आ रही थी वहीं उनके पति निक ने भी अपने हाथों में मेहंदी लगवा रखी थी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर निक की एक तस्‍वीर शेयर की है जिसमें निक के हाथ में प्रियंका चोपड़ा के नाम की मेहंदी लगी दिख रही है। अब तस्‍वीर देख कर ये साफ दिख रहा है कि उन्‍होंने हाथ में ओम प्रियंकाय नम: लिखा हुआ है। 

Web Title: priyanka chopra and husband nick jonas kissing video viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे