मां के साथ अस्पताल पहुंची प्रियंका चोपड़ा, प्रेग्नेंट होने को लेकर फिर से उठे सवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 13, 2019 12:14 PM2019-03-13T12:14:52+5:302019-03-13T12:17:31+5:30

प्रियंका चोपड़ा को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया है। ऐसे में फैंस थोड़ा घबरा सकते हैं कि आखिर देसी गर्ल अस्पताल क्यों गई हैं।

priyanka chopra and her mom madhu chopra spotted outside the hospital | मां के साथ अस्पताल पहुंची प्रियंका चोपड़ा, प्रेग्नेंट होने को लेकर फिर से उठे सवाल

मां के साथ अस्पताल पहुंची प्रियंका चोपड़ा, प्रेग्नेंट होने को लेकर फिर से उठे सवाल

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं, लेकिन हाल ही में उनको आकाश अंबानी की शादी में देखा गया था। इस शादी में वह मां और भाई के साथ पहुंची थीं। 

अब  शादी अटेंड करने के बाद प्रियंका को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया है।  ऐसे में फैंस थोड़ा घबरा सकते हैं कि आखिर देसी गर्ल अस्पताल क्यों गई हैं।  प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ मुंबई के हिंदुजा अस्पताल गई थीं। 

प्रियंका के अस्पताल जाने पर एक बार फिर से उनके  प्रेग्नेंट होने के खबरें भी जोरों पर हो गई हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि वह अस्पताल में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने कई थीं, इसी कारण से उनकी मां भी उनके साथ थीं। इस दौरान देसी गर्ल को लेकर कहा गया है कि उनका पेट निकला हुआ था यानि उन्होंने फिर से बेबी बंप को छुपाने की कोशिश की है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका के मां बनने की खबरें सोशल मीडिया पर ऐसे छाई हों, इससे पहले भी इस तरह की खबरें खूब आ चुकी हैं।कुछ दिनों पहले  वह न्‍यूयॉर्क फैशन वीक में पहुंचीं थीं। यहां की जो तस्‍वीरें सामने आई , उसमें ऐसा लगा जैसे उनका बेबी बंप नजर आ रहा हो। इन्‍हीं तस्‍वीरों के आधार पर उनके प्रग्‍नेंट होने के कयास लगाए जा रहे थे।

 इसी के बाद ये सोशल मीडिया पर छा गया कि जल्द निक और प्रियंका के घर नन्हा मेहमान आने वाला है।लेकिन तब देसी गर्ल की मां ने कहा था कि वह मां नहीं बनने वाली हैं।

Web Title: priyanka chopra and her mom madhu chopra spotted outside the hospital

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे