Birthday Special: शाहरुख़ से लेकर शाहिद तक से रहे हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के अफेयर

By विवेक कुमार | Published: July 18, 2018 07:56 AM2018-07-18T07:56:50+5:302018-07-18T10:25:38+5:30

प्रियंका हॉलीवुड फिल्म और अमेरिका टीवी सीरीज क्वांटिको में नजर आ चुकी हैं।

Priyanka Chopra affairs list | Birthday Special: शाहरुख़ से लेकर शाहिद तक से रहे हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के अफेयर

Priyanka Chopra Birthday Special: Bollywood's Desi Girl love affairs and relationships

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगी। प्रियंका ने अपना बॉलीवुड डेब्यू सनी देओल के साथ 'द हीरो: ऑफ ए स्पाई' से शुरू किया था। मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड तक का लंबा सफ़र तय करने वाली प्रियंका ने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखे। इस बीच उन्होंने कई हिट और फ्लॉप फ़िल्में भी दिए। लेकिन आज अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने हॉलीवुड तक में अपनी धाक जमाई। प्रियंका हॉलीवुड फिल्म और अमेरिका टीवी सीरीज क्वांटिको में नजर आ चुकी हैं।

वैसे अगर उनकी निजी जिन्दगी के बारे में बात करें तो प्रियंका अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं हैं। बॉलीवुड में उनका नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा। जिनमें सबसे पहले अक्षय कुमार का नाम शामिल है। अक्षय के साथ प्रियंका का नाम तब जुड़ा जब दोनों ने फिल्म अंदाज, मुझसे शादी करोगी, ऐतराज जैसी फ़िल्में अक्षय के साथ की। लेकिन अपने इस रिश्ते को लेकर दोनों ने कभी कुछ नहीं कहा। ऐसा भी कहा जाता है कि ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को प्रियंका से दूरी बनाने को कहा। इसके बाद उन्होंने पीसी के साथ फिल्मों में काम करना बंद कर दिया।

देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के इस लिस्ट में किंग खान शाहरुख़ खान का भी नाम शामिल रहा है। फिल्म 'डॉन' में दोनों की कैमेस्ट्री फैन्स को काफी पसंद आई थी। लेकिन दोनों की ये जोड़ी गौरी खान को पसंद नहीं आई और इसके बाद शाहरुख़ ने भी उनसे किनारा कर लिया।

चाकलेटी बॉय शाहिद कपूर का नाम भी भी प्रियंका चोपड़ा के साथ काफी जुड़ा। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया। एक दूसरे को लम्बे समय तक डेट भी किया लेकिन बाद में फिर अलग हो गए।

लव स्टोरी 2050 और What's Your Raashee जैसी फिल्मों में साथ नजर आए हरमन बवेजा और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी भी काफी चर्चा में रही। खबरों की मानें तो हरमन के डूबते करियर की वजह से प्रियंका ने उनसे किनारा कर लिया। 

फिलहाल इन दिनों प्रियंका की नजदीकियां ग्रैमी और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के नॉमिनेटिड सिंगर व अभिनेता निक जॉनस के साथ बढ़ रहीं हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका और निक जल्द ही  सगाई कर सकते हैं। निक को प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर वालों से भी मिलवाया है। वहीं दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा गया है।

English summary :
Bollywood Desi Girl Priyanka Chopra is celebrating her 36th birthday on 18th July, i.e. today. Priyanka started her Bollywood career with Sunny Deol and made the debut in the movie 'The Hero: Love Story of a Spy'. Priyanka, who has gone through a long journey from Miss World to Bollywood, has seen many ups and downs in her career. Priyanka Chopra was also cast in American Famous TV series 'Quantico'.


Web Title: Priyanka Chopra affairs list

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे