अब आखों से नहीं होली के रंगों से प्रिया प्रकाश ने फैंस को बनाया दीवाना, वीडियो हुआ वायरल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 3, 2018 04:32 PM2018-03-03T16:32:37+5:302018-03-03T16:32:37+5:30
प्रिया प्रकाश अपने वीडियो के जरिए हाल ही में सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती बन गईं हैं। प्रिया के एक बार एक वीडियो वायरल हुआ हैं।
मुंबई, (3 मार्च): प्रिया प्रकाश अपने वीडियो के जरिए हाल ही में सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती बन गईं हैं। प्रिया के एक बार एक वीडियो वायरल हुआ हैं। ऐसे में अब एक और वीडियो के जरिए उन्होंने तहलका मचा दिया है।
इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी 18 साल की मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने धूमधाम से होली मनाई और उस होली सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अपने होली के इस वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह अपने को-स्टार रोशन अब्दुल रहूफ और अन्य दोस्तों के साथ होली मनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में फिल्म 'उरु अदार लव' के अन्य एक्टर्स भी नजर आए। जिसके बाद वह एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गईं।
इतना ही नहीं प्रिया ने खुद इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा है कि होली ऐसी पहली कभी नहीं मनाईं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो कि फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग से ज्यादा है। जकरबर्ग के इंस्टाग्रा पर 4.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।