नए लुक में नजर आईं प्रिया प्रकाश वारियर, इस बार तस्वीरों से मचा रही हैं सनसनी

By विवेक कुमार | Published: August 30, 2018 12:05 PM2018-08-30T12:05:09+5:302018-08-30T12:05:09+5:30

प्रिया जल्द ही मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं।

Priya Prakash Varrier new photos goes viral | नए लुक में नजर आईं प्रिया प्रकाश वारियर, इस बार तस्वीरों से मचा रही हैं सनसनी

नए लुक में नजर आईं प्रिया प्रकाश वारियर, इस बार तस्वीरों से मचा रही हैं सनसनी

मुंबई, 30 अगस्त: अपने तीखे नैनों से आंख मारकर सोशल मीडिया पर सनसनी फैला चुकी प्रिया प्रकाश वारियर के लाखों दीवाने हैं। इंटरनेट सेंसेशन प्रिया जो कुछ करती हैं वो तुरंत वायरल हो जाती है। एक बार फिर उनकी एक नई तस्वीर वायरल हुई है। प्रिया ने अपनी दो तस्वीरें इन्स्टा पर शेयर की हैं जो कि काफी सुर्खियों में हैं।  साड़ी में नजर आ रही हैं प्रिया की इन तस्वीरों में वो बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।

प्रिया ने गोल्डन बॉर्डर के साथ हल्के सफेद रंग की साड़ी पहनी है। तस्वीरों में प्रिया बारिश के मौसम का मजा लेते हुए खूबसूरत नजारों के बीच नजर आ रही हैं। वैसे प्रिया को मालूम है कि सोशल मीडिया पर कैसे चर्चा में आना है। अभी हाल ही में उन्होंने बाढ़ पीड़ितो को पैसे दान दिए थे जिसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया था।  

प्रिया ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख रुपए की राशि दान की थी लेकिन इसके बाद वो ट्रोल हो गईं थी। प्रिया प्रकाश ने सोशल मीडिया पर लिखा था- यह पब्लिसिटी के लिए नहीं है। उनके इस बात पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है कि अगर पब्लिसिटी के लिए नहीं है तो फिर इसे बताया क्यों? 

प्रिया जल्द ही मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। वह बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। वैसे इंटरनेट सनसनी नई नवेली मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और रणवीर सिंह जैसे अभिनेताओं के साथ काम करना चाहती हैं।

खबरों की मानें तो जल्द ही प्रिया बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। उनके पास कई फिल्मों के ऑफर आए हैं। वैसे इन सब पर 18 वर्षीय प्रिया का कहना है कि उनको जो नेम-फेम मिला है यह उनके लिए अविश्वसनीय है।

Web Title: Priya Prakash Varrier new photos goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे