Video:प्रिया प्रकाश ने एक बार फिर से बनाया अपनी अदाओं से दीवाना, घायल हो गए विक्की कौशल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 14, 2019 09:12 AM2019-01-14T09:12:14+5:302019-01-14T09:12:14+5:30
प्रिया प्रकाश वारियर ने अपनी अदाओं से फिर एक बार दर्शकों को फिर से बना दिया है।खास बात ये है कि इस बार उनके साथ वीडियो में अभिनेता विक्की कौशल भी मौजूद हैं।
प्रिया प्रकाश वारियर ने अपनी अदाओं से फिर एक बार दर्शकों को फिर से बना दिया है। उनका एक और खास वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। खास बात ये है कि इस बार उनके साथ वीडियो में अभिनेता विक्की कौशल भी मौजूद हैं। वह विक्की के साथ अपनी पुरानी अदाओं में नजर आईं।
वायरल हो रहे वीडियो में देखेंगे कि कैसे उन्होंने इस दौरान अपने हाथों से गन चलाने का इशारा किया और विक्की कौशल घायल होने की एक्टिंग करने लगे। फैंस को उनका ये अंदाज एक बार फिर से भा गया है। दरअसल ये वीडियो उस टाइम का है जब प्रिया प्रकाश वारियर अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं।
फिर क्या था मौका खास था तो इस दौरान उन्होंने विक्की कौशल के साथ फिर से अपनी अदाओं का जादू बिखेर दिया। प्रिया प्रकाश वारियर और विक्की कौशल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
प्रिया प्रकाश वारियर और विक्की कौशल का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करने के साथ ही वायरल हो गया। प्रिया प्रकाश वारियर ने 'उरी' फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान तस्वीरें भी खिंचवाई।उन्होंने इस मौके पर ब्लैक कलर का ड्रेस कैरी किया था, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत दिख रही थीं।
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई । फिल्म देखकर आप पूरी सर्जिकल स्ट्राइक के ऑपरेशन को महसूस कर सकते हैं कि कैसे भारत के जांबाज सैनिक अपनी जान पर खेल कर पाकिस्तान सेना के नापाक हौसलों को नेस्तनाबूत करके वापस आये थे। इसी ऐतिहासिक घटना पर आधारित है, फिल्म 'उरी'।