राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की लता मंगेशकर से मुलाकात, ट्वीट कर कही ये बात
By मेघना वर्मा | Published: August 18, 2019 03:25 PM2019-08-18T15:25:01+5:302019-08-18T15:25:01+5:30
राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति कोविंद भी लता मंगेशकर से मिलने पहुंचे थे। लोग इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।
अपनी आवाज से लोगों का दिल छूने वाली लता मंगेशकर से रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुलाकात की। लता मंगेशकर ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया आकाउंट पर दी है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लता मंगेशकर के साथ फोटो शेयर कर लिखा, 'लता मंगेशकर जी से आज उनके निवास पर मिलकर प्रसन्नता हुई। उनके स्वस्थ जीवन के लिए मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
लता जी भारत का गौरव हैं। उनके मर्मस्पर्शी गीत हमारे जीवन में मधुरता घोलते रहे हैं। उनकी प्रेरणादायी सादगी और सौम्यता हम सबको प्रभावित करती रही है।'
लता मंगेशकर जी से आज उनके निवास पर मिलकर प्रसन्नता हुई। उनके स्वस्थ जीवन के लिए मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 18, 2019
लता जी भारत का गौरव हैं। उनके मर्मस्पर्शी गीत हमारे जीवन में मधुरता घोलते रहे हैं। उनकी प्रेरणादायी सादगी और सौम्यता हम सबको प्रभावित करती रही है — राष्ट्रपति कोविन्द pic.twitter.com/vBrFPNTAlp
वहीं लता मंगेशकर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'नमस्कार।आज भारत के राष्ट्रपति आदरणीय श्री रामनाथ कोविंद जी,उनकी पत्नी श्रीमती सविता कोविंद जी और कन्या स्वाति कोविंद जी तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव जी और उनकी पत्नी विनोदा राव जी और महाराष्ट्र के शिक्षामंत्री श्री विनोद तावडे जी ने हमारे घर आकर हमें कृत-कृत किया।'
नमस्कार.आज भारत के राष्ट्रपति आदरणीय श्री रामनाथ कोविंद जी,उनकी पत्नी श्रीमती सविता कोविंद जी और कन्या स्वाति कोविंद जी तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव जी और उनकी पत्नी विनोदा राव जी और महाराष्ट्र के शिक्षामंत्री श्री विनोद तावडे जी ने हमारे घर आकर हमें कृत-कृत किया. pic.twitter.com/vso6Xc17qj
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) August 18, 2019
बता दें राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति कोविंद भी लता मंगेशकर से मिलने पहुंचे थे। लोग इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही लोग दोनों को बधाइयां भी दे रहे हैं।