आज सान्या के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे प्रतीक बब्बर, दो दिन तक चलेंगे फंक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 22, 2019 10:17 AM2019-01-22T10:17:22+5:302019-01-22T10:35:28+5:30

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और नेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर आज अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

prateik babbar to marry sanya sagar on january 22 and 23 in lucknow | आज सान्या के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे प्रतीक बब्बर, दो दिन तक चलेंगे फंक्शन

आज सान्या के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे प्रतीक बब्बर, दो दिन तक चलेंगे फंक्शन

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और नेता राज बब्बर  के बेटे प्रतीक बब्बर  आज अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर  से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरों के मुताबिक प्रतीक और सान्या की शादी 22 जनवरी यानि आज है। शादी की रस्में दो दिन तक चलेंगी। 

प्रतीक जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड़ के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रतीक बब्बर ने अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर जोकि पेशे से लेखक-निर्देशक-एडिटर हैं। दोनों  पिछले साल लखनऊ के एक फार्महाउस में सगाई की थी।

ऐसा माना जा रहा है कि इस शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति की कई मशहूर हस्तियां शामिल हो सकती हैं। शादी लखनऊ में होगी क्योंकि राज बब्बर शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और वो लखनऊ में ही रहते हैं।

यहां होगा रिसेप्शन

 प्रतीक और सान्या की शादी के बाद दोनों का रिसेप्शन मुंबई में आयोजित किया जाएगा। हालांकि अभी रिसेप्शन की तारीख और जगह फाइनल नहीं हो पाए हैं। हाल ही में प्रतीक ने कहा था कि मैं अब शादी करना चाहती हूं। 

साथ ही अभिनेता अपनी शादी को पूरी तरह से  प्राइवेट रखना चाहते हैं। इसमें सिर्फ इनके घर वाले और करीबी ही मौजूद होंगे। वहीं प्रतीक सान्या एक दूसरे को तकरीबन 10 सालों से जानते हैं और तकरीबन दो सालों से डेट कर रहे हैं। अब ये दोनों अपने रिश्ते तो शादी के बंधन में तबदील कर रहे हैं।

बताते चलें कि सान्या सागर ने लंदन फिल्म अकादमी से प्रैक्टिकल फिल्म निर्माण में डिप्लोमा किया है। फैशन कम्युनिकेशन में राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान से ग्रेजुएशन किया है। जबकि प्रतीक अपने जमाने की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे हैं। 

English summary :
Prateik Babbar Wedding Live Update: Pratik Babbar, son of Bollywood's legendary actor and politician Raj Babbar, is ready to tie knot of marriage with his girlfriend Sanya Sagar. According to reports, the marriage of Prateik and Sanyas is January 22 ie today.


Web Title: prateik babbar to marry sanya sagar on january 22 and 23 in lucknow

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे