इस तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं प्रतीक बब्बर, जानें वेडिंग के सारे डिटेल यहां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 8, 2019 12:58 PM2019-01-08T12:58:31+5:302019-01-08T12:58:31+5:30

प्रतीक बब्बर जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड़ के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

prateik babbar to get married to sanya sagar on january | इस तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं प्रतीक बब्बर, जानें वेडिंग के सारे डिटेल यहां

इस तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं प्रतीक बब्बर, जानें वेडिंग के सारे डिटेल यहां

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है। एक के बाद एक सितारा विवाह के बंधन में बंध रहा है। अब अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर भी जल्द इस लिस्ट में शामिल होने वाले हैं। 

प्रतीक जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड़ के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रतीक बब्बर ने अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर जोकि पेशे से लेखक-निर्देशक-एडिटर हैं। दोनों  पिछले साल लखनऊ के एक फार्महाउस में सगाई की थी।

इस तारीख को करेंगे शादी

हांलाकि प्रतीक ने शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया है लेकिन पिंकविला की खबर के अनुसार ये दोनों 22 और 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी की तैयारियों भी शुरु हो गई हैं।

यहां होगा रिसेप्शन

 प्रतीक और सान्या की शादी के बाद दोनों का रिसेप्शन मुंबई में आयोजित किया जाएगा। हालांकि अभी रिसेप्शन की तारीख और जगह फाइनल नहीं हो पाए हैं। हाल ही में प्रतीक ने कहा था कि मैं अब शादी करना चाहती हूं। 

साथ ही अभिनेता अपनी शादी को पूरी तरह से  प्राइवेट रखना चाहते हैं। इसमें सिर्फ इनके घर वाले और करीबी ही मौजूद होंगे। वहीं प्रतीक सान्या एक दूसरे को तकरीबन 10 सालों से जानते हैं और तकरीबन दो सालों से डेट कर रहे हैं। अब ये दोनों अपने रिश्ते तो शादी के बंधन में तबदील कर रहे हैं।

बताते चलें कि सान्या सागर ने लंदन फिल्म अकादमी से प्रैक्टिकल फिल्म निर्माण में डिप्लोमा किया है। फैशन कम्युनिकेशन में राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान से ग्रेजुएशन किया है। जबकि प्रतीक अपने जमाने की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे हैं। 

Web Title: prateik babbar to get married to sanya sagar on january

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे