आज एक-दूजे के हो जाएंगे प्रतीक बब्बर और सान्या सागर, शुरू हो गई प्री-वेडिंग सेरेमनी

By मेघना वर्मा | Published: January 23, 2019 11:02 AM2019-01-23T11:02:32+5:302019-01-23T11:02:32+5:30

प्रतीक बब्बर जल्द ही श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे में नजर आएंगे। फिल्म का बैकग्राउंड इंजीनियरिंग कॉलेज बताया जा रहा है। 

prateik babbar and sanya sagar viral photo of their mehendi and haldi ceremonies | आज एक-दूजे के हो जाएंगे प्रतीक बब्बर और सान्या सागर, शुरू हो गई प्री-वेडिंग सेरेमनी

आज एक-दूजे के हो जाएंगे प्रतीक बब्बर और सान्या सागर, शुरू हो गई प्री-वेडिंग सेरेमनी

जाने तू या जाने ना एक्टर प्रतीक बब्बर और सान्या सागर की प्रीवेडिंग सेरेमनी की शुरूआत हो चुकी है। 22 और 23 जनवरी को दोनों की शादी की रस्में लखनऊ में पूरी होंगी। एक्टर प्रतीक बब्बर की मेंहदी और संगीत की फोटोज इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों ही लव बर्ड्स बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि प्रतीक बब्बर और सान्या की शादी में बॉलीवुड और राजनीतिक दुनिया से कुछ बड़ी और मशहूर हस्तियां शामिल हो सकती हैं। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति की कई मशहूर हस्तियां शामिल हो सकती हैं। शादी लखनऊ में होगी क्योंकि राज बब्बर शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और वो लखनऊ में ही रहते हैं। शादी के बाद इस जोड़ी ने मुंबई में एक आलीशान रिसेप्शन भी रखा है। 

आपको बात दें दोनों लव बर्ड आठ साल से दोस्त थे। इसके बाद अपने रिलेशनशिप को इन्होंने आगे बढ़ाया और एक-दूसरे को डेट करने लगे। पेशे से राइटर सान्या के होमटाउन लखनऊ में हो रही इस प्री-वेंडिग सेरेमनी की फोटोज में दोनों गॉर्जियस लग रहे हैं। 

आपको बता दें बीते साल 22 जनवरी 2018 को दोनों ने रिंग एक्सेचेंज की थी।

प्रतीक बब्बर की ही तरह सान्या भी राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता पवन सागर बहुजन समाज वादी पार्टी के लीडर हैं। 

प्रतीक बब्बर जल्द ही श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म का बैकग्राउंड इंजीनियरिंग कॉलेज है। 


 

Web Title: prateik babbar and sanya sagar viral photo of their mehendi and haldi ceremonies

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे