द कश्मीर फाइल्स को प्रकाश राज ने बताया बकवास, अंतर्राष्ट्रीय जूरी को लेकर कही ये बात, जानें

By मनाली रस्तोगी | Published: February 8, 2023 05:15 PM2023-02-08T17:15:08+5:302023-02-08T17:16:19+5:30

अभिनेता प्रकाश राज ने द कश्मीर फाइल्स को बकवास फिल्मों में से एक बताया है।

Prakash Raj calls The Kashmir Files nonsense says international jury spit on them | द कश्मीर फाइल्स को प्रकाश राज ने बताया बकवास, अंतर्राष्ट्रीय जूरी को लेकर कही ये बात, जानें

द कश्मीर फाइल्स को प्रकाश राज ने बताया बकवास, अंतर्राष्ट्रीय जूरी को लेकर कही ये बात, जानें

Highlightsद कश्मीर फाइल्स 1990 के पलायन और कश्मीर पंडितों की हत्याओं के बारे में बात करती है।फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिका में हैं।अभिनेता प्रकाश राज ने द कश्मीर फाइल्स की तीखी आलोचना की।

मुंबई: अभिनेता प्रकाश राज ने द कश्मीर फाइल्स की तीखी आलोचना की। उन्होंने इस फिल्म को बकवास फिल्मों में से एक बताया है। हाल ही में एक कार्यक्रम में प्रकाश ने फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को भी खरी खोटी सुनाई और कहा कि फिल्म के निर्माता 'बेशर्म' हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि द कश्मीर फाइल्स एक प्रोपेगेंडा फिल्म है।

विवेक अग्निहोत्री द्वारा अभिनीत द कश्मीर फाइल्स 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। विवेक द्वारा लिखित और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित, फिल्म में 1990 के दशक में कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन को दर्शाया गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी ने अभिनय किया था। इसका निर्माण जी स्टूडियो के सहयोग से पल्लवी जोशी, अभिषेक अग्रवाल ने किया है।

प्रकाश पिछले सप्ताह के अंत में केरल में मातृभूमि अंतर्राष्ट्रीय पत्र महोत्सव में वक्ताओं में से एक थे। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, "द कश्मीर फाइल्स बकवास फिल्मों में से एक है, लेकिन हम जानते हैं कि इसे किसने प्रोड्यूस किया था। बेशर्म। अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी ने उन पर थूका। वे अब भी बेशर्म हैं। दूसरा साथी, निर्देशक अभी भी कह रहा है, 'मुझे ऑस्कर क्यों नहीं मिल रहा है?' उसे भास्कर भी नहीं मिलेगा।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं आपको बता रहा हूं क्योंकि वहां एक संवेदनशील मीडिया है। यहां आप प्रोपगेंडा फिल्म कर सकते हैं। मुझे पता है, मेरे सूत्रों के अनुसार, उन्होंने इस तरह की फिल्में बनाने के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपए का निवेश किया है। लेकिन आप हर समय लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते।" 

Web Title: Prakash Raj calls The Kashmir Files nonsense says international jury spit on them

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे