दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा-ये लोकतंत्र है, कोई कहीं भी जा सकता है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 8, 2020 04:17 PM2020-01-08T16:17:34+5:302020-01-08T16:17:34+5:30

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दीपिका के जेएनयू जानें पर अपनी बात रखी है। प्रकाश ने कहा है कि यह लोकतंत्र है, कोई कहीं भी जा सकता है।

prakash javadekar deepika padukone chhapaak boycott jnu protest | दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा-ये लोकतंत्र है, कोई कहीं भी जा सकता है

दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा-ये लोकतंत्र है, कोई कहीं भी जा सकता है

Highlightsजवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सटी में हाल ही में कुछ नकाब पहने लोग पहुंचे थे इन लोगों मे जमकर छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सटी में हाल ही में कुछ नकाब पहने लोग पहुंचे थे, इन लोगों मे जमकर छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की। ऐसे में छात्रों से मिलने हाल ही में दीपिका पादुकोण जेएनयू पहुंची थीं। ऐसे में दीपिका के जेएनयू जाने पर विवाद हो गया है।  भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने दीपिका की फिल्म छपाक को बॉयकाट करने करने को कहा है।

इसी बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दीपिका के जेएनयू जानें पर अपनी बात रखी है। प्रकाश ने कहा है कि यह लोकतंत्र है, कोई कहीं भी जा सकता है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि देश में कही भी हिंसा हो, उसकी निंदा करते हैं। विश्वविद्यालय में जहां सब लोग पढ़ने जाते हैं, वहां हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

जेएनयू में जो छात्रोों का रजिस्ट्रेशन हो रहा था, उसे कुछ संगठन रोक रहे हैं, ये उनका काम नहीं है। नकाबपोश बेनकाब होंगे।

हाल ही में दीपिका दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। यहां पर दीपिका (Deepika Padukone) JNU हिंसा के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने साबरमती टी प्वाइंट के पास हो रहे प्रदर्शन में छात्रों का समर्थन किया।

आपको बता दें कि 5 जनवरी की शाम को जेएनयू में छात्रों के साथ हुई मारपीट और हिंसा की घटना हुई थी। इसके विरोध में कई बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन्स सामने आए थे। इनमें अनुराग कश्यप, दीया मिर्जा, कृति सेनन, स्वरा भास्कर, आलिया भट्ट, अनुभव सिन्हा, नीरज घेवान, विशाल भारद्वाज समेत कई सितारों ने छात्रों के साथ हुई हिंसा पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

5 जनवरी की रात से ही जेएनयू हिंसा के विरोध में मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन में अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, तापसी पन्नू, सौरभ शुक्ला, सुधीर मिश्रा, रेखा भारद्वाज, रिचा चड्डा जैसे कई सितारे शामिल हुए और हिंसा करने वाले लोगों का जमकर विरोध किया।

Web Title: prakash javadekar deepika padukone chhapaak boycott jnu protest

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे