लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की एक्ट्रेस पूजा में कोविड-19 के लक्षण, एक्टर से टेस्ट को लेकर मांगी मदद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 17, 2020 07:36 IST

Pooja Dadwal Asks Help From Salman Khan सलमान खान की को-स्टार पूजा डडवाल ने सुपरस्टार से मदद मांगी है और बताया है कि उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण है।

Open in App
ठळक मुद्देलमान खान की को-स्टार रहीं पूजा डडवाल इन दिनों परेशानी के दौर से गुज़र रही हैं पूजा की तबीयत खराब है और यह लगातार बिगड़ती जा रही है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की को-स्टार रहीं पूजा डडवाल इन दिनों परेशानी के दौर से गुज़र रही हैं। बताया जा रहा है कि पूजा की तबीयत खराब है और यह लगातार बिगड़ती जा रही है।  बताया जा रहा है कि पूजा की तबीयत खराब है। उनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उनको पिछले एक हफ्ते से सर्दी-खांसी, फीवर, कमजोरी, सांस लेने में प्रॉब्लम, बदन दर्द, गले में दर्द समेत कई तरह की तकलीफे हैं।

एक्ट्रेस के पास अपना इलाज कराने के पैसे नहीं हैं और उन्होंने सलमान से मदद की गुहार लगाई है। पूजा कुछ साल पहले टीबी से परेशान थीं, उस वक्त भी सलमान ने उनकी मदद की थी।खास बात ये है कि अब पूजा शारीरिक दिक्कतों के साथ ही आर्थिक परेशानी का भी सामना कर रही हैं। उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि उनके पास घर में सामान लाने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं और अपने जानकारों से 500-1000 रुपये उधार लेकर काम चला रही हैं। ऐसे में उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण आने के बाद कोरोना वायरस होने का डर है, लेकिन इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। उन्होंने अपनी दिक्कत के बारे में बताते हुए भाईजान सलमान खान से मदद मांगी है।

ताजा इंटरव्यू में पूजा ने कहा कि उन्होंने अपने दोस्तों से मदद मांगी है, लेकिन अभी तक किसी ने भी उनकी मदद नहीं की है।पूजा ने बताया, ''मुझे भी डर लग रहा है, लेकिन मेरे पास कोरोना टेस्ट कराने के लिए पैसे नहीं हैं।

अब किसी से उधार लेकर मैं अपना इलाज नहीं करवा सकती हूं। यह मौसम का बदलाव है, जल्द ही तबीयत ठीक हो जाएगी, मैं पहले भी सलमान खान से मदद मांग चुकी हूं। उन्होंने मेरी मदद की थी, मुंबई में मेरा 6 से 8 महीने इलाज करवाया था और बाद में गोवा में भी मेरे खाने-रहने की व्यवस्था की थी। आज एक बार फिर से मैं मुसीबत में हूं, सलमान के अलावा कोई और मदद भी नहीं करता है।आज फिर कहती हूं, मैं फिर से मुसीबत में हूं सलमान, मेरी मदद करो।

टॅग्स :सलमान खानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस