दीपिका को 'भाभी' के बाद निक को इस नाम से मीडिया ने पुकारा, शर्म से हुए लाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 21, 2018 04:31 PM2018-12-21T16:31:19+5:302018-12-21T16:31:19+5:30

प्रियंका और पति निक के साथ कहर ढाती नजर आईं। पार्टी के दौरान वह मीडिया से रुबरु भी हुई हैं।

photographers called nick jonas jijaji priyanka chopra cannot stop laughing | दीपिका को 'भाभी' के बाद निक को इस नाम से मीडिया ने पुकारा, शर्म से हुए लाल

दीपिका को 'भाभी' के बाद निक को इस नाम से मीडिया ने पुकारा, शर्म से हुए लाल

मुंबई में 20 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा ने अपना रिसेप्शन दिया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों का जमावड़ा लगा। एक से बड़ा सितारा देसी गर्ल की खुशी में शामिल होने पहुंचा था।  इस पार्टी की फोटोज व वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस पार्टी में प्रियंका और पति निक के साथ कहर ढाती नजर आईं।

पार्टी के दौरान वह मीडिया से रुबरु भी हुई हैं। वह इस दौरान ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आई हैं। इसी दौरान जब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के सामने मीडिया कर्मियों ने निक को जीजा कहकर बुलाया तो प्रियंका जोर जोर से हंसने लगी। दर्शक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं की जैसे ही कैमरा पर्सन निक को ‘जीजा जी’ कहते हुए पुकारते हैं तो प्रियंका इस पर हंसने लगती है।

इस दौरान निक  को काफी शर्माते हुए देखा गया । इससे पहले दीपिका को मीडिया ने भाभी कहा । उस वक्त वह भी जमकर हंसी थीं। बता दें, सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ घंटो पहले शेयर इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक मिले है।  इस शानदार रिसेप्शन पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के करीबी दोस्तों के अलावा, बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी नजर आए।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी के बाद बॉलीवुड सितारों के लिए रिशेप्सन दिया है। पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद मुंबई में तीसरा ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया। इस रिसेप्शन में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ पहुंचे थे।

Web Title: photographers called nick jonas jijaji priyanka chopra cannot stop laughing

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे