शादी के दौरान जानवरों के साथ क्रूरता करने का प्रियंका-निक पर लगा आरोप, पेटा ने यूं लगाई फटकार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 4, 2018 08:59 AM2018-12-04T08:59:14+5:302018-12-04T09:03:26+5:30

प्रियंका ने बहुत ही राजसी अंदाज में शादी की जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर छा गईं। वहीं, शादी में आतिशबाजी के कारण वह जमकर ट्रोल भी हुई हैं।

peta accuses Priyanka and nick Jonas of animal cruelty for using elephant horse at wedding | शादी के दौरान जानवरों के साथ क्रूरता करने का प्रियंका-निक पर लगा आरोप, पेटा ने यूं लगाई फटकार

शादी के दौरान जानवरों के साथ क्रूरता करने का प्रियंका-निक पर लगा आरोप, पेटा ने यूं लगाई फटकार

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल में जोधपुर में निक जोनस के साथ सात फेरे ले लिए हैं। प्रियंका ने बहुत ही राजसी अंदाज में शादी की जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर छा गईं। वहीं, शादी में आतिशबाजी के कारण वह जमकर ट्रोल भी हुई हैं। ऐसे में अब पेटा ने भी उनको आड़े हाथों लिया है। देसी गर्ल की शादी के लिए हाथी-घोड़ों के इस्तेमाल के लिए पेटा ने उनकी लताड़ लगाई है। 

जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा इंडिया ने ट्वीट करके प्रियंका को फटकार लगाते हुए लिखा है कि प्रिय प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, आपने अपनी शादी में बंधे हुए हाथियों की इस्तेमाल किया। घोड़ों का इस्तेमाल किया जिन्हें कोड़ों से कंट्रोल किया जाता है। आजकल लोग जानवरों की राइड रिजेक्ट कर रहे हैं और शादियों में भी घोड़ों के इस्तेमाल से बच रहे हैं। आपको बधाई लेकिन हमें अफसोस है कि यह जानवरों के लिए अच्छा दिन नहीं रहा।


 इतना ही नहीं इसके साथ ही एक वीडियो को भी पेटा ने शेयर किया है, जिसमें शादी में  शादी में इस्तेमाल होने वाले घोड़ों को किस तरह प्रताड़ित किया जाता है, दिखाया गया है।  

तीसरी बार कर सकती हैं शादी

जूम टीवी की खबर के अनुसार  प्रियंका और निक अमेरिका वापस जाने के बाद लॉस ऐंजिलिस चर्च में एक बार फिर से शादी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये दोनों की तीसरी शादी होगी। हांलाकि इस बात की कोई आधिकारिक जानाकारी प्राप्त नहीं हुई है।   वहीं, प्रियंका और निक की शादी कवर करने के लिए जोधपुर आए हॉलीवुड रिपोर्टर जेड ने कहा है कि मुझे लगता है कि उनका चर्च में शादी करने का प्लान है। हमें अभी इस बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है

Web Title: peta accuses Priyanka and nick Jonas of animal cruelty for using elephant horse at wedding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे