जायरा वसीम पर कमेंट करके बुरी फंसी पायल रोहतगी, शिकायत हुई दर्ज
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 14, 2019 08:52 AM2019-08-14T08:52:36+5:302019-08-14T08:52:36+5:30
हाल ही में जायरा वसीम में बॉलीवुड से अलविदा कहा था। जिसके बाद हर किसी ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी थी, इस लिस्ट में पायल रोहतगी भी शामिल थी। लेकिन पायल जायरा पर कमेंट करके बुरी फंस गई हैं
पायल रोहतगी हमेशा से अपनी बात बेवाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। लेकिन अब पायल के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल एक्ट्रेस के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में मामल दर्ज किया गया है।
खबरों की मानें तो एक्ट्रेस पर जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के पोस्ट पर रिएक्ट करने की शिकायत दर्ज की गई है। जायरा के फैसले पर पायल ने अपना विचार सोशल मीडिया पर व्यक्त किया था।
सोशल मीडिया पर पायल के द्वारा लिखी गई पोस्ट पर ही आपत्ति जताते हुए शिकायत हुई है। इस शिकायत में कहा गया है कि पायल का पोस्ट पूरी तरह से गलत भावना से भरा हुआ है। यह धार्मिक आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाला है।
ये शिकायत 6 पन्नो की हैं। जिसको 31 जुलाई को वकील अली कासिफ खान ने दर्ज करवाया है। शिकायत में पायल के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की गई है। वहीं, इस मामले पर पुलिस का कहना है कि हमें जायरा वसीम मामले में पायल के खिलाफ शिकायत मिली है। हम लोग खत शिकायत खत में लिखी गई बातों का सच पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
जायरा वसीम के बॉलीवुड को अलविदा कहने पर पायल ने पोस्ट करके लिखा था कि जायरा वसीम या तो ब्रेनवॉश कर दिया गया है या फिर जबरदस्ती उससे ऐसा कराया गया। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि क्या सही में मुस्लिम धर्म में लिंग असमानता है या फिर सलमान खान, आमिर खान और बाकी सुपरस्टार्स अल्लाह के ज्यादा करीब नहीं हैं।