पायल घोष की बढ़ सकती हैं मुसीबतें, एक्ट्रेस के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं अनुराग कश्यप
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 28, 2020 09:41 AM2020-10-28T09:41:16+5:302020-10-28T09:41:58+5:30
बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पायल घोष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि किस तरह अनुराग कश्यप ने उनके साथ घटिया हरकत की थी। पायल घोष ने अनुराग पर एक और सनसनीखेज आरोप लगाया है। पायल के मुताबिक, अनुराग कश्यप ने उन्हें लाइब्रेरी में ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो दिखाए थे। जिसके बाद अनुराग ने मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए भी बुलाया था।
अनुराग कश्यप ने अपने खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष केखिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। इसकेलिए उनकी टीम ने पर्याप्त सबूत भी इकट्ठा कर लिए हैं। पायल ने सोमवार को ही रामदास आठवले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया जॉइन की हैय़ पार्टी ने उन्हें महिला विंग का उपाध्यक्ष बनाया है।
इस बीच आई एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग ने अपनी बेगुनाही साबित करने की पूरी तैयारी की है। उनकी टीम ने उनकी बेगुनाही के सारे सबूत जुटाए हैं. उनकेकरीबी दोस्त ने बताया कि अनुराग खुद से ज्यादा अपने परिवार को लेकर चिंतित हैं। इस मामले के सामने आने के बाद से ही उनका परिवार मानसिक दबाव से गुजर रहा है।
अनुराग मजबूत महिलाओं के परिवार से हैं और महिलाओं का सम्मान करना उनके स्वभाव में है। मालूम हो कि पायल घोष ने अनुराग के खिलाफ पहले यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए और फिर उन पर रेप की धाराओं में केस दर्ज करवा दिया।
पायल ने अनुराग पर लगाए कई गंभीर आरोप
पायल ने कहा, 'अनुराग उस समय बॉम्बे वेलवेट पर काम कर रहे थे। उसने यह भी कहा कि लड़कियां रणबीर कपूर के साथ सिर्फ एक फिल्म करने के लिए उसके साथ सोने के लिए तैयार थीं। इसके बाद अनुराग ने एक एडल्ट फिल्म देखना शुरू कर दिया। मैं डर गई, इसके बाद वह अचानक मेरे सामने न्यूड हो गया और मुझसे अपने कपड़े निकालने के लिए कहा। मैंने कहा, 'सर मैं कंफर्टेबल नहीं हूं'।
कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं पायल घोष
पायल घोष एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने दक्षिण और हिंदी फिल्मों में काम किया है। साल 2017 में उन्होंने ऋषि कपूर की फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। वे कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने वहीं सेंट पॉल्स मिशन स्कूल से पढ़ाई की है। साथ ही कोलकाता के ही स्कॉटिश चर्च कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की है और अब मुंबई में रहती हैं।