राष्ट्रीय महिला आयोग पास गुहार लेकर पहुंचीं पायल घोष, अनुराग कश्यप पर लगाया है यौन शोषण का आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 6, 2020 01:02 PM2020-10-06T13:02:29+5:302020-10-06T13:02:29+5:30

पायल लगातार अनुराग पर आरोप लगा रही हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। अब अपने लिए एक्ट्रेस न्य़ाय के लिए महिला आयोग के पास पहुंच गई हैं।

payal-ghosh-reach-national-commission-for-women-office- | राष्ट्रीय महिला आयोग पास गुहार लेकर पहुंचीं पायल घोष, अनुराग कश्यप पर लगाया है यौन शोषण का आरोप

राष्ट्रीय महिला आयोग पास गुहार लेकर पहुंचीं पायल घोष, अनुराग कश्यप पर लगाया है यौन शोषण का आरोप

Highlightsपायल घोष इन दिनों सुर्खियों में हैंपायल ने अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाया है

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पायल घोष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि किस तरह अनुराग कश्यप ने उनके साथ घटिया हरकत की थी। पायल घोष ने अनुराग पर एक और सनसनीखेज आरोप लगाया है। पायल के मुताबिक, अनुराग कश्यप ने उन्हें लाइब्रेरी में ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो दिखाए थे। जिसके बाद अनुराग ने मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए भी बुलाया था।

इसके बाद भी अनुराग की गिरफ्तारी नहीं होने से पायल काफी नाराज हैं। पायल लगातार अनुराग पर आरोप लगा रही हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। अब अपने लिए एक्ट्रेस न्य़ाय के लिए महिला आयोग के पास पहुंच गई हैं।

अब बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष मंगलवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय पहुंच गई हैं। उन्होंने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर कथित यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला आयोग से पायल अपने लिए न्याय की गुहार लगाएंगी।अब देखना होगा कि महिला आयोग के पास पायल के पहुंचने के बाद क्या अनुराग की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

पायल ने अनुराग पर लगाए कई गंभीर आरोप

पायल ने कहा, 'अनुराग उस समय बॉम्बे वेलवेट पर काम कर रहे थे। उसने यह भी कहा कि लड़कियां रणबीर कपूर के साथ सिर्फ एक फिल्म करने के लिए उसके साथ सोने के लिए तैयार थीं। इसके बाद अनुराग ने एक एडल्ट फिल्म देखना शुरू कर दिया। मैं डर गई, इसके बाद वह अचानक मेरे सामने न्यूड हो गया और मुझसे अपने कपड़े निकालने के लिए कहा। मैंने कहा, 'सर मैं कंफर्टेबल नहीं हूं'।

कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं पायल घोष

पायल घोष एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने दक्षिण और हिंदी फिल्मों में काम किया है। साल 2017 में उन्होंने ऋषि कपूर की फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। वे कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने वहीं सेंट पॉल्स मिशन स्कूल से पढ़ाई की है। साथ ही कोलकाता के ही स्कॉटिश चर्च कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की है और अब मुंबई में रहती हैं।

Web Title: payal-ghosh-reach-national-commission-for-women-office-

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे