अनुराग कश्यप के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से निराश पायल घोष, कहा- क्या प्रोसेस के आगे बढ़ने के लिए मुझे मरना होगा?

By अमित कुमार | Published: December 21, 2020 03:44 PM2020-12-21T15:44:20+5:302020-12-21T15:47:50+5:30

पायल घोष एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच सुर्खियों में आ गई हैं। पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की है।

Payal Ghosh questions Mumbai Police action against Anurag Kashyap tweet on social media | अनुराग कश्यप के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से निराश पायल घोष, कहा- क्या प्रोसेस के आगे बढ़ने के लिए मुझे मरना होगा?

पायल घोष ने फिर किया अनुराग कश्यप को लेकर ट्वीट। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsबॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पायल के मुताबिक, अनुराग कश्यप ने उन्हें लाइब्रेरी में ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो दिखाए थेपायल पुलिस से बार-बार अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करने की वजह पूछ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने एक बार फिर डायरेक्टर अनुराग कश्यप को लेकर ट्वीट किया है। पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। पायल घोष ने चार महीने पहले अनुराग पर रेप का आरोप लगाया था। उन्होंने कुछ सबूत भी पुलिस को दिए थे, लेकिन इसके बावजूद निर्देशक को लेकर अभी तक किसी तरह का एक्शन नहीं लिया गया है। 

अनुराग कश्यप पर अब तक नहीं कार्रवाई किए जाने से पायल घोष गुस्से में है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया। पायल घोष ने अपने ऑफिश्यल अकाइंट पर लिखा, "चार महीने हो गए और मेरे द्वारा सबूत उपलब्ध कराने के बावजूद अनुराग कश्यप के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्या प्रोसेस के आगे बढ़ने के लिए मुझे मरना होगा।"

आरोप लगाते हुए पायल ने कहा था कि अनुराग उस समय बॉम्बे वेलवेट पर काम कर रहे थे। उसने यह भी कहा कि लड़कियां रणबीर कपूर के साथ सिर्फ एक फिल्म करने के लिए उसके साथ सोने के लिए तैयार थीं। इसके बाद अनुराग ने एक एडल्ट फिल्म देखना शुरू कर दिया। मैं डर गई, इसके बाद वह अचानक मेरे सामने न्यूड हो गया और मुझसे अपने कपड़े निकालने के लिए कहा। मैंने कहा, 'सर मैं कंफर्टेबल नहीं हूं'।

पायल घोष एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने दक्षिण और हिंदी फिल्मों में काम किया है। साल 2017 में उन्होंने ऋषि कपूर की फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। वे कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने वहीं सेंट पॉल्स मिशन स्कूल से पढ़ाई की है। साथ ही कोलकाता के ही स्कॉटिश चर्च कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की है और अब मुंबई में रहती हैं।

Web Title: Payal Ghosh questions Mumbai Police action against Anurag Kashyap tweet on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे