VIDEO: शादी के बाद मुंबई लौटने पर फोटोग्राफर ने पत्रलेखा को बुलाया 'भाभी', अभिनेत्री का यूं था रिएक्शन

By अनिल शर्मा | Published: November 18, 2021 10:39 AM2021-11-18T10:39:28+5:302021-11-18T10:58:19+5:30

एक दशक से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे राजकुमार और पत्रलेखा ने सोमवार (15 नवंबर)को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंध गए।

patralekhaa return to mumbai after marriage photographer calls her bhabhiji during first appearance with rajkummar rao | VIDEO: शादी के बाद मुंबई लौटने पर फोटोग्राफर ने पत्रलेखा को बुलाया 'भाभी', अभिनेत्री का यूं था रिएक्शन

VIDEO: शादी के बाद मुंबई लौटने पर फोटोग्राफर ने पत्रलेखा को बुलाया 'भाभी', अभिनेत्री का यूं था रिएक्शन

Highlightsराजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक दूसरे को 11 सालों तक डेट किया था15 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंध गए, दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं

मुंबईः राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बाद बुधवार रात मुंबई लौट आए। शादी के बाद मुंबई में जब नवविवाहित ने कदम रखा तो आस-पास फोटोग्राफरों की भीड़ लग गई। हर पैपराजी दोनों की शादी के बाद की पहली झलक को कैमरे में कैद कर लेना चाहता था। इसी दौरान एक फोटोग्राफर ने पत्रलेखा को 'भाभीजी' से संबोधित कर उनका ध्यान खींचा। भीड़ में अचानक इस शब्द को सुनते ही पत्रलेखा ने जो रिएक्ट किया वह अब वायरल हो रहा है।

 मुंबई के हवाई अड्डे पर राजकुमार राव और पत्रलेखा तस्वीरों के लिए हाथों में हाथ डाले पैपराजी के सामने आए। इस दौरान राजकुमार जहां ढीली सफेद शर्ट और सफेद पैंट पहन रखे थे, वहीं पत्रलेखा लाल साड़ी पहनी नजर आईं। उनके मिनिमल मंगलसूत्र ने भी सबका ध्यान खींचा। इसी दौरान एक फोटोग्राफर ने अपनी तरफ ध्यान खींचने के लिए पत्रलेखान को भाभाजी कहकर बुलाया। भाभीजी शब्द सुनते ही पत्रलेखान मुस्कुराईं फिर राजकुमार की तरफ देखकर जोर से हंसने लगीं।

 गौरतलब है कि एक दशक से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे राजकुमार और पत्रलेखा ने सोमवार (15 नवंबर)को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंध गए। शादी ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में हुई जिसके फराह खान, हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, जीशान अय्यूब सहित अन्य फिल्मी सितारे गवाह बने।

खुशखबरी साझा करते हुए, राजकुमार ने पत्रलेखा के साथ अपनी शादी की कुछ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद, मैंने आज अपनी हर चीज से शादी कर ली, मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी परिवार। आज मेरे लिए आपके पति (पत्रलेखा) कहलाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है। यहां हमेशा के लिए है ... और उससे आगे। ”

Web Title: patralekhaa return to mumbai after marriage photographer calls her bhabhiji during first appearance with rajkummar rao

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे