क्या डायरेक्टर चरित देसाई से इश्क फरमा रही हैं परिणीति चोपड़ा? रिलेशनशिप की बातों पर ये बोलीं एक्ट्रेस

By मेघना वर्मा | Published: July 13, 2019 01:45 PM2019-07-13T13:45:57+5:302019-07-13T13:45:57+5:30

जल्द ही परिणीति चोपड़ा फिल्म जबरियां जोड़ी में दिखाई देंगी। इस फिल्म की कहानी बिहार के पकड़वा विवाह पर बनी है। इस फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

parineeti chopra says on link up rumours with charit desai | क्या डायरेक्टर चरित देसाई से इश्क फरमा रही हैं परिणीति चोपड़ा? रिलेशनशिप की बातों पर ये बोलीं एक्ट्रेस

क्या डायरेक्टर चरित देसाई से इश्क फरमा रही हैं परिणीति चोपड़ा? रिलेशनशिप की बातों पर ये बोलीं एक्ट्रेस

Highlightsपरिणीति चोपड़ा जल्द ही जबरियां जोड़ी में दिखाई देंगे। परिणीति का नाम डायरेक्टर चरित के साथ जोड़ा जा रहा है।

परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म जबरियां जोड़ी में दिखाई देने वाली हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ये उनकी दूसरी फिल्म होगी। वहीं एक्ट्रेस का नाम बीते कई दिनों से डायरेक्टर चरित देसाई के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को साथ में कई बार देखा भी गया है। अब रिलेशनशिप की बातों पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। 

अपनी फिल्म जबरियां जोड़ी के प्रमोशन के चलते जब उनसे सवाल किया गया तो मुंबई मिरर को बताया कि उनको किसी भी तरह की बात से फर्क नहीं पड़ता क्योंकि सच्चाई उनके घरवालों को पता है। हलांकि इस मामले में परिणीति ने ना ही तो हामी भरी है और ना ही मना किया है। 

परिणीति ने कहा, 'मैं किसी भी चीज को ना तो कबूल करती हूं ना ही डिनाइ करती तहूं। मेरी फैमिली और मेरे दोस्तों और मुझसे जुड़े लोगों को सच्चाई पता है। बस मेरे लिए यही काफी है। मुझे ऐसा लगता है कि मीडिया चाहता है कि हम हर चीज की अनाउंसमेंट करें, मगर प्लीज ये मेरी पर्सनल लाइफ है। तो नो एक्सेप्ट नो डिनाइ।'

प्रियंका चोपड़ा और निक के शादी में शामिल हुए थे चरित

साल 2018 में हुयी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में चरित शामिल हुए थे। तभी से इन दोनों के लिंकअप की खबरें लगातार जारी हैं। इस बात पर कोई रिएक्शन ना देकर परिणीति ने फैन्स को कंन्फ्यूज कर दिया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही परिणीति चोपड़ा फिल्म जबरियां जोड़ी में दिखाई देंगी। इस फिल्म की कहानी बिहार के पकड़वा विवाह पर बनी है। इस फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

Web Title: parineeti chopra says on link up rumours with charit desai

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे