कभी पैसों की तंगी से जूझ रही थीं परिणीति चोपड़ा, सुनाई अपने स्ट्रगल के दिनों की दास्तां

By मेघना वर्मा | Published: August 6, 2019 03:36 PM2019-08-06T15:36:55+5:302019-08-06T15:36:55+5:30

परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'जबरियां जोड़ी' में दिखाई देने वाली हैं। यह फिल्म बिहार के पकड़वा विवाह पर बनी हैं।

parineeti chopra says on her life worst and struggling time | कभी पैसों की तंगी से जूझ रही थीं परिणीति चोपड़ा, सुनाई अपने स्ट्रगल के दिनों की दास्तां

कभी पैसों की तंगी से जूझ रही थीं परिणीति चोपड़ा, सुनाई अपने स्ट्रगल के दिनों की दास्तां

Highlightsपरिणीति चोपड़ा आखिरी बार फिल्म केसरी में नजर आई थीं।परिणीति चोपड़ा ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत फिल्म लेडिज वर्जस रिक्की बेहल से की थी।

परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'जबरियां जोड़ी' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आने वाले हैं। रिसेंटली फिल्म के प्रमोशन के चलते परिणीति चोपड़ा ने इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई चीजों का खुलासा किया है। 

इस इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने बताया साल 2015 का समय उनके लिए बहुत बुरा दौर था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके करियर का ये सबसे बुरा दिन था। उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया था जब पैसों की तंगी आ गई थी। सिर्फ यही नहीं इस समय में वो पूरे समय घर पर ही रहती थीं। छह महीने उन्होंने मीडिया का भी सामना नहीं किया था।

प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ने यह भी बताया कि फिल्म किल दिल और दावत ए इश्क के फ्लॉप होने के बाद उनके पास कोई काम नहीं था। परिणीति ने कहा कि उसी दौरान उन्होंने एक घर में अपना निवेश किया था। वो उस समय अपने जीवन के बहुत बुरे दौर से गुजरी थीं।

उनकी जिंदगी में सब कुछ नीचे की तरफ गिरता दिखाई दे रहा था और अपने जीवन में आगे की तरफ बढ़ने और देखने के लिए कोई पॉजिटिव चीज नहीं थी।

परिणीति ने ह भी बताया कि वह एक ऐसा दौर था जिसमें उन्होंने खाना भी बंद कर दिया था। वह सिर्फ पूरा दिन सोया करती थीं। परिणीति का उस समय कोई दोस्त नहीं था उन्होंने घर वालों से भी दूरी बना ली थी। परिणीति ने बताया कि वो लगभग डिप्रेस्ड हो चुकी थी। ऐसे समय में उनके भाई सहज और दोस्त संजला ने उनका साथ दिया। उसी साल उन्हें फिल्म गोलमाल 4 और मेरी प्यारी बिंदू फिल्म साइन किया। 

परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म जबरियां जोड़ी में दिखाई देने वाली हैं। यह फिल्म बिहार के पकड़वा विवाह पर बनी हैं। इस फिल्म में दूसरी बार परिणीति, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। फिल्म नौ अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

Web Title: parineeti chopra says on her life worst and struggling time

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे