परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी को लेकर किया खुलासा, कही ये चौंकाने वाली बात
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 13, 2019 11:26 AM2019-03-13T11:26:15+5:302019-03-13T11:26:15+5:30
पहली बार परिणीति चोपड़ा ने खुल कर अपनी शादी के बारे में मीडिया से बातचीत की हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी पर अपनी राय रखी है। परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ साल 2018 के दिसम्बर में शादी की थी। जिसके बाद से उनकी शादी को लेकर भी बातें हो रही हैं।
हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा की अभी वह शादी जैसे पवित्र बंधन में बंधने के लिये तैयार नहीं हैं, फिलहाल शादी को लेकर कोई उनका प्लान नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर उन्हें जब भी लगेगा कि शादी के लिये रेडी हैं तो वह शादी कर लेंगी। इस वक्त वह शादी का नहीं सोच रही हैं।
पहली बार परिणीति चोपड़ा ने खुल कर शादी के बारे में मीडिया से बातचीत की हैं। परिणीति से जब पूछा गया कि क्या वो भी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह से ही शादी करेंगी तो इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि बहन प्रियंका ने 36 साल की उम्र में शादी की, इस हिसाब से अभी उनके पास अभी वक्त है।
आपको बता दें कि परिणीति की पहली फिल्म इश्कजादे़ थी जिसमें वह एक्टर अर्जून कपूर के साथ नजर आईं थीं। आजकल परिणीति अपनी अगली फिल्म केसरी के रिलीज के प्रोमोशन को लेकर काफी बिजी नजर आ रही हैं। प्रमोशन के दौरान ही उन्होंने ये बात भी कही है। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर अक्षय कुमार नजर आएंगे। यह फिल्म वर्ष 1897 के ऐतिहासिक 'सारागढ़ी युद्ध' पर आधारित है। केसरी को भारतीय इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई मानी जाती है। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं। करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया हैं जिसे बड़े पर्दे पर 21 मार्च को रिलीज किया जाएगा।