'Panipat' Mann Mein Shiva Video Song: फिल्म 'पानीपत' का दूसरा धमाकेदार गाना हुआ रिलीज, यहां देखें वीडियो

By ज्ञानेश चौहान | Published: November 23, 2019 07:40 PM2019-11-23T19:40:36+5:302019-11-23T19:40:36+5:30

'पानीपत' का जबरदस्त गाना 'मन में शिवा' अर्जुन कपूर और कृति सेनन पर फिल्माया गया है। इस गाने में कृति और अर्जुन दोनों ही डांस शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में आप फिल्म के भव्स सेट्स भी देख सकते हैं।

'Panipat' Mann Mein Shiva Video Song Release, Arjun Kapoor & Kriti Sanon Ajay - Atul Ashutosh Gowariker | 'Panipat' Mann Mein Shiva Video Song: फिल्म 'पानीपत' का दूसरा धमाकेदार गाना हुआ रिलीज, यहां देखें वीडियो

'Panipat' Mann Mein Shiva Video Song: फिल्म 'पानीपत' का दूसरा धमाकेदार गाना हुआ रिलीज, यहां देखें वीडियो

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म 'पानीपत' का दूसरा गाना 'मन में शिवा' रिलीज हो गया है। 3 मिनट 9 सेकेंड के इस गाने को कुणाल गांजावाला, दीपांशी नागर और पद्मनाभ गायकवाड ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा है साथ ही अजय-अतुल ने इस गाने को संगीत दिया है। 

'पानीपत' का जबरदस्त गाना 'मन में शिवा' अर्जुन कपूर और कृति सेनन पर फिल्माया गया है। इस गाने में कृति और अर्जुन दोनों ही डांस शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में आप फिल्म के भव्स सेट्स भी देख सकते हैं। 

'मन में शिवा' गाने को जी म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर देखा जा सकता है। इस पर अब तक 1 लाख 87 हजार व्यूज आ चुके हैं।

यहां सुनें फिल्म 'पानीपत' का दूसरा गाना 'मन में शिवा'...
Mann Mein Shiva - Panipat | Arjun Kapoor & Kriti Sanon | Ajay - Atul | Ashutosh Gowariker

इस फिल्म की कहानी पानीपत के युद्ध पर बेस्ड है जो कि सदाशिव राव भाउ और अहमद शाह अब्दाली के बीच लड़ी गई थी।  6 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली इस फ‍िल्‍म में अर्जुन कपूर मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ का रोल निभा का रोल निभाएंगे, वहीं संजय दत्‍त अफगानिस्तानी के दुर्रानी वंश के राजा अहमद शाह अबदाली का किरदार निभाएंगे। पानीपत की जंग में अहमद शाह अबदाली ने मराठाओं को हरा दिया था। 

Web Title: 'Panipat' Mann Mein Shiva Video Song Release, Arjun Kapoor & Kriti Sanon Ajay - Atul Ashutosh Gowariker

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे