प्रियंका चोपड़ा पर चिल्लाने वाली पाकिस्तानी लड़की ने बताई अपनी पहचान, कहा- एक-दूसरे से प्यार करने की सलाह अपने प्रधानमंत्री को दें

By मेघना वर्मा | Published: August 12, 2019 02:34 PM2019-08-12T14:34:20+5:302019-08-12T14:35:29+5:30

वायरल हुआ वीडियो ब्यूटीकॉल लॉस एंजेलिस का है जहां लाइव इवेंट में प्रियंका चोपड़ा बोल रही थीं। इसी इवेंट में एक पाकिस्तानी लड़की ने उनके एक ट्वीट को लेकर उनसे सवाल किया।

pakistani woman who had yelled at priyanka chopra know her identity | प्रियंका चोपड़ा पर चिल्लाने वाली पाकिस्तानी लड़की ने बताई अपनी पहचान, कहा- एक-दूसरे से प्यार करने की सलाह अपने प्रधानमंत्री को दें

प्रियंका चोपड़ा पर चिल्लाने वाली पाकिस्तानी लड़की ने बताई अपनी पहचान, कहा- एक-दूसरे से प्यार करने की सलाह अपने प्रधानमंत्री को दें

Highlightsप्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी लड़की ने उनसे चिल्लाकर सवाल पूछा था जिसके बाद प्रियंका ने उसे करारा जवाब दिया था।

बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा लॉस ऐंजिलिस में ब्यूटीकॉन फेस्टिवल 2019 में दर्शकों से बात कर रही थीं। इसी बीच ऑडियंस में बैठी एक लड़की ने उनके जय हिंद वाले एक ट्वीट को लेकर सवाल किया। जिसपर प्रियंका ने लड़की को मुंह तोड़ जवाब भी दिया। अब उस लड़की ने अपनी पहचान बताते हुए प्रियंका के बारे में बातें कही हैं। 

लड़की का नाम आएशा मलिक है। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा, 'मैं वो लड़की हूं जो प्रियंका चोपड़ा पर चिल्लाई थी। उनसे ये सुनना बेहद कठिन था कि हम पड़ोसी हैं और हमें एक-दूसरे से प्यार करना चाहिए। यह सलाह आप अपने प्रधानमंत्री को दें। दोनों भारत पाकिस्तान खतरे में थे। ऐसे समय में उन्होंने न्यूक्लियर वॉर का समर्थन किया।'

आएशा ने आगे ट्वीट करके लिखा, 'इससे मुझे उस वह समय याद आ जाता है जब मैं अपने परिवार के पास नहीं जा पा रही थी क्योंकि ब्लैकआउट के कारण मैं डरी और असहाय थी। प्रियंका की बातों ने मुझे भड़का दिया जैसे कि मैं बुरी हूं और एक यूएन ऐंबेसडर होने के नाते यह बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।'

आगे आएशा ने लिखा कि, 'प्रियंका चोपड़ा ने हमारी नोंक-झोंक का यह विडियो शेयर किया है जब हम न्यूक्लियर वॉर के इतना नजदीक थे। बजाय शांति की तारीफ करने के उन्होंने भारतीय सेना के सपॉर्ट में ट्वीट कर दिया। माफ करें, मुझे समझ में नहीं आ रहा कि मानवता के लिए संकट के विषय पर बोलना आपके लिए अपनी भावनाएं जाहिर करना था।'  

वायरल हुआ वीडियो ब्यूटीकॉल लॉस एंजेलिस का है जहां लाइव इवेंट में प्रियंका चोपड़ा बोल रही थीं। इसी इवेंट में एक पाकिस्तानी लड़की ने उनके एक ट्वीट को लेकर उनसे सवाल किया। बात बोलते-बोलते लड़की एक्ट्रेस पर भड़क गई। जिस ट्वीट की लड़की बात कर रही थी वह भारतीय सेना के लिए किया गया था। इस ट्वीट को लेकर प्रियंका के यूनाइटेड नेशन्स गुडविल एंबैसडर को लेकर सवाल पूछा था।

Web Title: pakistani woman who had yelled at priyanka chopra know her identity

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे