भारतीय सेना के खिलाफ पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने किया भद्दा कमेंट, हुईं बुरी तरह ट्रोल
By मेघना वर्मा | Published: August 5, 2019 12:15 PM2019-08-05T12:15:01+5:302019-08-05T12:15:01+5:30
वीना मलिक अक्सर ही अपने विवादित ट्वीट के लिए जानी जाती हैं। वीना मलिक ने बिग बॉस के सीजन 4 में एंट्री ली थी।
बिग बॉस की एक्स कंन्टेस्टेंट रहीं वीना मलिक अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनके ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जम्मू-कश्मीर के वर्तमान हालात पर वीना मलिक ने भारतीय सेना पर एक ट्वीट किया है। जिसे लेकर वो बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।
भारतीय सेना के खिलाफ वीना मलिक ने एक फोटो पोस्ट की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वीना मलिक मिडिल फिंगर दिखाती दिख रही हैं। इस पोस्ट में वीना ने कश्मीर और कश्मीरियों के खिलाफ जुल्म की बात कही है।
वीना के इस ट्वीट के बाद उनको फैंस की जमकर आलोचना सहनी पड़ रही हैं। लोग वीना के इस ट्वीट के बाद उन पर बरस पड़े हैं। अभी तक पांच हजार से भी ज्यादा लोगों ने उनके ट्वीट पर कमेंट किया है। कई लोग उनको भारत से उनके पुराने रिश्ते याद दिला रहे हैं तो कई उन पर ये आरोप लगा रहा है कि उन्होंने पैसा लेकर ये ट्वीट किया है।
To The Indian Brutality In Kashmir#IndianarmyinKashmir#indianArmypic.twitter.com/hYnS77lG8S
— VEENA MALIK (@iVeenaKhan) August 3, 2019
आप भी देखें लोग क्या कर रहे हैं वीना के इस ट्वीट का रिप्लाई
Jinko finger dikha rahi ho.. Unko massage diya karti thi.... 😂 pic.twitter.com/tWS1LVJK5J
— Tina Basetia✨ (@tinabasetia) August 4, 2019
Seems like you forgot the brutality you faced in bollywood. Missing your Indian boyfriend?
— mohit paresh pathak (@mohitpathak101) August 5, 2019
U are alive bcoz Indians has supported but now Indians behave with you brutally understand prostitute.U can't blame our respected soldiers bec he has always helped kashmiris without any partiality when earthquakes, floods&many dangerous moments come they r DEVDOOT4 them?
— Dinesh Thakur (@DineshT62064614) August 4, 2019
वीना मलिक बिग बॉस सीजन 4 में आयीं थीं। इस शो में भी वह अपने विवादित बयानों के लिए जानी गईं। एकट्र अस्मित पटेल के साथ उनके रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हुई थी।
वहीं कश्मीर मामले में रिपोर्ट है कि सरकार कोई अहम फैसला लाने वाली है। ऐसी खबरे भी सामने आई हैं कि कश्मीर में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई हैं। वहीं हड़कंप तब मचा जब अमरनाथ यात्रा को सरकार ने रद्द कर दिया और कश्मीर से सभी पर्यटकों को तुरंत कश्मीर छोड़ने का आदेश दे दिया।