पाकिस्तान: कॉन्सर्ट के दौरान गाने नहीं खड़ी हुई प्रेग्नेंट सिंगर की गोली मारकर हत्या, VIDEO वायरल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 12, 2018 10:17 AM2018-04-12T10:17:38+5:302018-04-12T10:17:38+5:30
पाकिस्तान में कार्यक्रम के दौरान एक महिला सिंगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
कराची, 12 अप्रैल: पाकिस्तान में शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक महिला को गोली मारने का एक वीडियो यहां का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल पाकिस्तान में कार्यक्रम के दौरान एक महिला सिंगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
कहा जा रहा है कि ये महिला छह महीने की प्रेग्नेंट थी। गायिका गाने के लिए खड़ी नहीं हो सकी, तो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। गायिका की हत्या के दो दिन बाद इस पूरे घटना क्रम की वीडियो में कैद किया गया है।
खबर के मुताबिक 24 साल की समीना समून, जिन्हें समीना सिंधु के नाम से भी जाना जाता है, कांगा गांव में एक इवेंट में गाने पहुंची थीं। इस कार्यक्रम के दौरान तारीक अहमद जतोई नाम के शख्स ने समीना को गाने के लिए उठने को कहा। लेकिन गर्भवती होने के कारण गायिका ने उठने से मना कर दिया। जिसके बाद नशे में धुत जतोई ने समीना की गोली मारकर हत्या कर दी।
Samina Sindhu, a 6-month pregnant Sindhi singer, was shot dead in Larkana by Tariq Jatoi. He asked her for stand-up performance. On refusal, he threatened her. Later when she stood up, Jatoi fired bullets in her body. Now, Jatois are pressurising her husband to withdraw from case pic.twitter.com/Frey8w79lw
— Kapil Dev (@kdsindhi) April 11, 2018
कहा ये भी जा रहा है कि महिला सिंगर समीना सिंधु ने उसे बताया कि वह अपना परफॉर्मेंस दे चुकी है और और परफॉर्मेंस देने की स्थिति में नहीं हैं इसी बात पर उसको गोली मार दी गई है।