पद्मावत में खिलजी के जैसा दिखने के लिए ऐसे तैयार होते थे रणवीर सिंह, वीडियो में देखें लगते थे कई घंटे
By पल्लवी कुमारी | Published: April 12, 2018 04:11 AM2018-04-12T04:11:58+5:302018-04-12T04:11:58+5:30
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को फिल्म 'पद्मावत' में बेहतरीन अभिनय के लिए दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जाएगा।
मुंबई, 12 अपैल: बॉलीवुड फिल्म पद्मावत एक तो हमेशा हिंदी सिनेमा जगत में विवादों के लिए और दूसरा रणवीर सिंह के दमदार एक्टिंग के लिए याद किया जाएगा। इस फिल्म में रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। लेकिन खिलजी जैसा दिखना के रणवीर के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। कई घंटों की मेहनत के बाद रणवीर को खिलजी का लुक दिया जाता था।
पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने वाले एक्टर रणवीर सिंह लुक का खुलासा हो चुका है। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो का लिंक शेयर किया है। यह वीडियो वियाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
इस वीडियो में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी कैसे बनते थे। फिल्म में दिखने वाले रणवीर को मेकअप के जरिए कुछ ऐसा तैयार कर दिया जाता था, जिसे देखने के बाद फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी हैरान हो गए थे।
बता दें कि रणवीर सिंह को फिल्म 'पद्मावत' में बेहतरीन अभिनय के लिए दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जाएगा। दादा साहब फाल्के उत्कृष्टता पुरस्कार समिति ने अपने पुरस्कार की घोषणा करते हुए लिखा है, ' हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी जैसे यादगार भूमिका निभाने के लिए दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड 2018 के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है।