लाइव न्यूज़ :

फैंस के लिए खुशखबरी, Amazon Alexa पर यूजर्स को अमिताभ बच्चन की आवाज में मिलेगी मौसम से लेकर ताजा खबर तक की जानकारी

By भाषा | Updated: September 14, 2020 16:30 IST

अमिताभ की आवाज का सपोर्ट अगले साल एलेक्सा डिवाइस में दिया जाएगा। फिलहाल कंपनी अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर काम कर रही है और उनकी आवाज को कैप्चर किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देAmitabh Bacchan के साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon ने एक साथ साझेदारी की है।अब भारतीय यूजर्स को Alexa में अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देगी।

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अमेजन के साथ उसके एलेक्सा उपकरण के लिए आवाज देने का करार किया है। एलेक्सा, अमेजन की आर्टिफिशियल प्रौद्योगिकी आधारित मौखिक आदेश लेकर काम करने वाली सेवा है। अमेजन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि कंपनी और बच्चन ने अनोखा सेलिब्रिटी वॉयस अनुभव प्रदान करने के लिए साझेदारी की है।

कंपनी ने कहा, ‘‘भारत में लोग एलेक्सा पर अमिताभ बच्चन की आवाज सुन सकेंगे। इसके लिए उन्हें उनकी आवाज वाला एलेक्सा उपकरण संस्करण खरीदना होगा। एलेक्सा पर यह फीचर अगले साल तक उपलब्ध होगा।’’ अमेजन एलेक्सा की टीम बच्चन के साथ मिलकर करीब से काम करेगी और उनकी जानी-पहचानी आवाज को एलेक्सा ग्राहकों की जरूरत के अनुरूप ढालेगी।

उनकी आवाज में ग्राहक चुटकुले, शायरी, मौसम की जानकारी, सूक्तियां और परामर्श इत्यादि का लुत्फ ले सकेंगे। बच्चन ने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी ने हमेशा मुझे किसी नये तरीके को अपनाने का मौका दिया है।

फिर यह फिल्में हो, टीवी शो या पॉडकास्ट (रेडियो) और अब मैं अमेजन एवं एलेक्सा के साथ साझेदारी कर आवाज के इस अनुभव को तैयार करने लिए रोमांचित हूं।’’ 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस