सनी लियोन ने गूगल पर फिर मारी बाजी, बनी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली पर्सनालिटी- इन सेलेब्स को पछाड़ा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 13, 2019 08:55 AM2019-08-13T08:55:41+5:302019-08-13T08:55:41+5:30
साल 2018 की तरह से सनी लियोन इस साल भी सबसे ज्यादा सर्च की गई पर्सनालिटी बन गई हैं।
सनी लियोन अपनी हॉट अदाओं से फैंस को हमेशा दीवाना करती रहती हैं। अब सनी अपनी एक्टिंग के दम पर भी फैंस के दिलों में राज करती हैं। साल 2018 की तरह से सनी इस साल भी सबसे ज्यादा सर्च की गई पर्सनालिटी बन गई हैं।
इस मामले में सनी ने पीएम नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान, सलमान खान जैसे अनगिनत सितारों को पीछे छोड़ दिया है। गूगल ट्रेंड्स एनालिटिक्स ने आंकड़े पेश किए हैं जिनमें सनी टॉप हैं। इनके अनुसार अगस्त के पहले हफ्ते तक सनी लियोन सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्ती में टॉप पर हैं।
हालांकि अधिकतर लोगों ने सनी से जुड़ी वीडियो को गूगल पर सर्च किया है। सनी की बोयोपिक करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन को भी यूजर्स ने गूगल पर जमकर ढूंढा है। खास बात ये है कि सनी को सर्च करने वाले सबसे ज्यादा लोग पूर्वोत्तर भारत के राज्यों से है।
खबर के अनुसार इनमें से सबसे ज्यादा बार मणिपुर और असम के लोगों ने गूगल पर सनी को सर्च किया है। सनी के वर्कफंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में रिलीज हुई अर्जुन पटियाला में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस का आइटम नंबर था। दर्शकों को इसमें में हमेशा की तरह से सनी का ग्लैमर्स अवतार पसंद आया था।
इसके अलावा सनी जल्द ही साउथ की फिल्म 'रंगीला' और 'वीराम देवी' में नजर आने वाली है। सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी फोटो और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं।