रणवीर सिंह नहीं कपिल देव की बायोपिक के लिए ये एक्टर था पहली पसंद, फर्स्ट लुक की फोटो हुई वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 23, 2019 02:23 PM2019-04-23T14:23:20+5:302019-04-23T14:32:48+5:30

कपिल देव पर बन रही फिल्म 83 साल 1983 में भारत और वेस्ट इंडीज की टीम के बीच हुए वर्ल्ड कप की कहानी पर आधारित है।

Not Ranveer Singh but THIS actor was the first choice to play Kapil Dev in the biopic | रणवीर सिंह नहीं कपिल देव की बायोपिक के लिए ये एक्टर था पहली पसंद, फर्स्ट लुक की फोटो हुई वायरल

रणवीर सिंह नहीं कपिल देव की बायोपिक के लिए ये एक्टर था पहली पसंद, फर्स्ट लुक की फोटो हुई वायरल

एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फिल्म 83 की तैयारियों में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसकी प्रक्टिस के फोटो और वीडियो भी आए दिन रणवीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

कपिल देव पर बन रही फिल्म 83 साल 1983 में भारत और वेस्ट इंडीज की टीम के बीच हुए वर्ल्ड कप की कहानी पर आधारित है। इसमें रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। 15 मई से फिल्म की आधिकारिक शूटिंग शुरू हो जाएगी जो करी 100 दिन तक चलेगी।  फिल्म में रणवीर के लुक्स की खासा तारीफ भी की जा रही है। 

लेकिन फैंस को जानकर कि इस रोल के रणवीर सिंह की जगह मेकर्स की पहली पसंद रणदीप हुड्डा थे। पिंकविला डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की पहली चॉइस रणदीप हुड्डा थे। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के लिए रणवीर से पहले ये रोल रणदीप हुड्डा को ऑफर किया गया था। बात तब की है जब इसका डायरेक्शन संजय पूरण सिंह कर रहे थे। 

खबर की मानें तो रणदीप को लेकर अनाउंसमेंट के साथ-साथ लुक टेस्ट भी हो चुका था। जो अब फैंस के बीच छाया हुआ लेकिन किन्हीं कारणों से संजय इस प्रोजेक्ट से पीछे हट गए और कबीर सिंह के पास ये फिल्म आ गई। कबीर सिंह ने बाद में फिल्म के लिए रणवीर सिंह को सही समझा और उन्हें कास्ट कर लिया।  जिस कारण से रणदीप के हाथ से भी फिल्म चली गई।


फिल्म '83' में रणवीर सिंह के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, ताहिर भसीन, आर बद्री, हार्डी संधु, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभा रहे है। खास बात ये है कि कपिल देव की बायोपिक से उनकी बेटी अमिया देव भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। अमिया देव फिल्म में कबीर खान की असिस्टेंट रहेंगी। फिल्म '83' को 2020 में रिलीज किया जाएगा। 
 

Web Title: Not Ranveer Singh but THIS actor was the first choice to play Kapil Dev in the biopic

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे