लड़कियों पर भद्दे कमेंट करने वाली आंटी की अंग्रेजी की क्लास लगाने पर नोरा फतेही हुईं ट्रोल, यूजर्स ने लिखा-कुछ बीमार मानसिकता वाले लोगों...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 2, 2019 09:22 AM2019-05-02T09:22:24+5:302019-05-02T09:22:24+5:30

ऐक्ट्रेस नोरा फतेही भी लोगों के गुस्से का शिकार हो गईं और उन्हें भी ट्रोल कर दिया गया। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं

nora fatehi getting trolled | लड़कियों पर भद्दे कमेंट करने वाली आंटी की अंग्रेजी की क्लास लगाने पर नोरा फतेही हुईं ट्रोल, यूजर्स ने लिखा-कुछ बीमार मानसिकता वाले लोगों...

लड़कियों पर भद्दे कमेंट करने वाली आंटी की अंग्रेजी की क्लास लगाने पर नोरा फतेही हुईं ट्रोल, यूजर्स ने लिखा-कुछ बीमार मानसिकता वाले लोगों...

Highlightsवायरल वीडियो पर नोरा ने ऐला कमेंट किया कि वह खुद ट्रोल हो गई हैंट्रोल होने के बाद से नोरा ने दोबारा इस पर अपना पक्ष नहीं रखा है

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला कुछ लड़कियों से उनके कपड़ों को लेकर शर्मनाक कमेंट करती नजर आ रही है। इस वीडियो के वायरल हो होने पर एक्ट्रेस नोरा फतेह ने कुछ ऐसा किया है कि वह ट्रोल हो गई हैं।

 'दिलबर' जैसे आइटम नंबर कर चुकीं नोरा फतेही को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया है। वायरल वीडियो में फैंस देखेंगे कि किस तरह से महिला लड़ियों के कपड़ों पर कमेंट करते हुए उनको रेप तक होने की बात कहती नजर आ रही है। इस मुद्दे पर नोरा फतेही ने भी अपनी टिप्पणी दी है। उन्होंने महिला की इंग्लिश पर कमेंट किया, जो सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया।

वायरल वीडियो पर नोरा ने लड़कियों के सपोट की जगह लिथा है कि  "वाह,,,उसने तो वाकई इंग्लिश का रेप कर दिया।" बस फिर क्या था वह यूजर्स के हत्थे चढ़ गईं और जमकर ट्रोल गईं। 

इसके बाद एक यह इंलिश के बारे में नहीं है मैम, यह उसकी सोच के बारे में हैं, जो उसने लोगों के सामने रखी। एक अन्य यूजर का कमेंट है, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मामला क्या है? कुछ बीमार मानसिकता वाले लोगों का काम सिर्फ इंग्लिश को जज करना है

 एक यूजर ने लिखा, "क्या बेहूदा कमेंट है।" तो वहीं, एक यूजर का विचार है, "इंलिश की परवाह किसी को नहीं। अगर आप सिचुएशन को लेकर कुछ कहती हैं तो आपका स्वागत है।"

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैम, यहां इंग्लिश असल मुद्दा नहीं है और न ही उसकी बात हो रही है। बल्कि यहां बात इस महिला की सोच और विचारों की हो रही है जो वह सबके सामने रख रही है।' इसी तरह के कॉमेंट्स से यह विडियो पोस्ट भरी पड़ी है, जिसे सिगंर और रैपर रफ्तार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

Web Title: nora fatehi getting trolled

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे