कोरोना नहीं इस अहम कारण से इस बार जावेद-शबाना के घर नहीं हुई होली पार्टी, जानिए इसके पीछे का चौंकाने वाला कारण
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 10, 2020 04:19 PM2020-03-10T16:19:36+5:302020-03-10T16:19:36+5:30
होली पर जावेद शबाना के घर पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शामिल होते हैं। ये पार्टी बेहद खास होती है। लेकिन इस बार शबाना और जावेद के घर होली की पार्टी नहीं हुई है।
होली का त्योहार इस साल 10 मार्च को मनाया जा रहा है। ये रंगों का त्योहार खुशियों से भरा होता है। इस दिन लोग एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर बधाई देते हैं। हर कोई इस त्योहार में खुशी में झूम जाता है। ऐसे में ये खास दिन बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी बहुत खास होता है। ऐसे में रंगो का ये खास त्योहार शबाना आजमी और जावेद अख्तर के घर भी खास तरीके से मनाया जाता है।
होली पर जावेद शबाना के घर पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शामिल होते हैं। ये पार्टी बेहद खास होती है। लेकिन इस बार शबाना और जावेद के घर होली की पार्टी नहीं हुई है।
स्पॉर्टबॉय की खबर के अनुसार से पार्टी शबाना आजमी के कारण से नहीं हुई है। दरअसल शबाना आज़मी अभी भी अपनी बड़ी दुर्घटना से उबर रही हैं, जो जनवरी में हुई थी। वह अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है और इसीलिए इस जोड़े ने इसे लो प्रोफाइल रखने की सोची।
यही कारण है कि इनके घर इस बार हाईप्रोफाइल पार्टी नहीं हुई है।शबाना आज़मी के 18 जनवरी को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर एक गंभीर दुर्घटना के दौरान चोट लग गई थी। उन्हें बड़ी चोट लगी और उनकी गर्दन और रीढ़ को बड़ी चोट पहुंची। अभिनेत्री की कार एक ट्रक में जा घुसी थी।
इंडस्ट्री के कई सेलेब्स जैसे सलीम खान, सतीश कौशिक ने शबाना के ठीक होने पर अपनी बात उस वक्त रखी थी। हालाँकि, ऐसा लग रहा है कि शबाना आज़मी अभी भी पूरी तरह से उबर नहीं पाई हैं ।