लाइव न्यूज़ :

नीता अंबानी ने बहू को मुंह दिखाई में दिया करोड़ों का हार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 27, 2019 08:30 IST

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता बहुत बड़े दिलवाली हैं, उन्होंने अपनी बहू श्लोका मेहता को हाल ही में उनकी मुंह दिखाई पर इतना कीमती उपहार दिया है

Open in App

 देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता बहुत बड़े दिलवाली हैं. उन्होंने अपनी बहू श्लोका मेहता को हाल ही में उनकी मुंह दिखाई पर इतना कीमती उपहार दिया है, जिसके बारे में सुन कर यकीन नहीं हो रहा है. यह तोहफा हीरों का चमचमाता वो हार है, जिसकी कीमत 300 करोड़ रुपए है. क्यों चौंक गए न! अविश्वसनीय किंतु सत्य.

मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश की शादी विगत 9 मार्च को डायमंड किंग रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से हुई है. मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में रॉयल अंदाज में हुई इस शादी में दोनों परिवारों के अलावा देश-विदेश की हस्तियां और फिल्मी सितारे बड़ी संख्या में मौजूद थे.

तमाम रस्मों की तरह श्लोका की मुंह दिखाई की रस्म भी हुई. बताया जा रहा है कि नीता इस रस्म में अपनी बहू को कुछ हटके और यूनिक गिफ्ट देना चाहती थी. आखिरकार उन्होंने इस हार को पसंद किया. सौंपने वाली थीं पुश्तैनी हार बताया जा रहा है कि पहले नीता अपनी बहू को अपने परिवार का पुश्तैनी हार विरासत में देना चाहती थीं. उन्होंने सोचा था कि अब हार की देखभाल और इसकी जिम्मेदार वह बहू श्लोका को सौंप देंगी. लेकिन बाद में उन्होंने अपना इरादा बदल दिया.

उन्होंने श्लोका के लिए यह बेशकीमती हार चुना और उन्हें मुंह दिखाई में तोहफे के रूप में दिया. बताया जा रहा है कि इस हीरे के डिजाइन और इसकी बनावट के चलते इसकी कीमत इतनी महंगी है. यह भी सुनने में आया है कि आकाश अंबानी की बहन ईशा अंबानी ने भी उन्हें शादी के बाद तोहफे के रूप में एक आलीशान बंगला गिफ्ट किया है.

 

टॅग्स :नीता अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबाररिलायंस इंडस्ट्रीजः एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने लगातार 5वें साल कोई वेतन नहीं लिया, प्रवर्तक समूह को 3,655 करोड़ रुपये का लाभांश

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक