परफॉरमेंस करते हुए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को सबके सामने कर दिया किस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 2, 2019 10:37 AM2019-05-02T10:37:13+5:302019-05-02T10:40:43+5:30

बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड फंक्शन देसी गर्ल पति निक जोनस के साथ पहुंचीं। इस साल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का गाना 'Suker' म्यूजिक चार्ट में नंबर वन में है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं हैं।

Nick Jonas kisses Priyanka Chopra during Jonas Brothers' Billboard Music Awards 2019 performance | परफॉरमेंस करते हुए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को सबके सामने कर दिया किस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

परफॉरमेंस करते हुए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को सबके सामने कर दिया किस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Highlightsनिक ने पत्नी प्रियंका को खुल्लम खुल्ला किस किया हैकपल का ये खास वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शानदार अभिनय के साथ-साथ फैशनसेंस के कारण फैंस के बीच अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। हाल में ही लॉस एंजेलिस में बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड (Billboard Music Awards 2019) में अपने ही अंदाज में नजर आईं।

इस फंक्शन देसी गर्ल पति निक जोनस के साथ पहुंचीं। इस साल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का गाना 'Suker' म्यूजिक चार्ट में नंबर वन में है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं हैं।

इस अवार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें खुल्लम खुल्ला निक प्रियंका को किस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि निक परफॉरमेंस करते हुए अपने भाइयों के साथ आते हैं और प्रियंका के साथ रूक कर उनके होठों पर किस कर देते हैं। इस दौरान उनके हाथों नें गिटार होता हैं। ये नजारा काफी रोमांटिक है। दोनों का ये प्यार भरा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इसके अलावा और भी वीडियो इस अवार्ड फंक्शन के सोशल मीडिया में छाए हुए हैं जो जोनस बदर्स के परफॉरमेंस के टाइम के हैं। जिसमें आप प्रियंका को मजे लेते देख सकते हैं। किस तरह से वह पति के परफॉरमेंस में पूरी तरह से डूब सी गई हैं। 


 प्रियंका इन अवॉर्ड नाइट में काफी हॉट और ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। प्रियंका रेड कारपेट पर Zuhair Murad's spring 2019 के कलेक्शन का गाउन पहनकर नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट कलर का थाई हाई स्लिट गाउन पहना हुआ था। जिसमें वह काफी हॉट नजर आईं। इस गाउन के साथ प्रियंका ने पर्ल का सुंदर सा नेकलेस पहना हुआ था।  देसी गर्ल ने इस लुक के साथ बहुत ही हल्का सा मेकअप और स्मोकी आइज के साथ हेयर को थोड़े से कर्ल के साथ सिल्वर हुप पहना हुआ था।

Web Title: Nick Jonas kisses Priyanka Chopra during Jonas Brothers' Billboard Music Awards 2019 performance

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे