लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत की 'मेंटल है क्या' से पहले रिलीज होगी ऋतिक की ‘सुपर 30’, ये है नई डेट

By भाषा | Updated: May 26, 2019 16:29 IST

Open in App

अभिनेता रितिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सुपर 30’ अब 12 जुलाई को रिलीज होगी। निर्माताओं ने यह घोषणा की। इस माह की शुरुआत में रितिक ने कहा था कि वह किसी विवाद में नहीं फंसना चाहते इसीलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह की पर्सनल ट्रॉमा और मानसिक हिंसा से बचने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।

हालांकि अपने पोस्ट में उन्होंने यह नहीं बताया था कि उनकी फिल्म कब रिलीज़ होगी। रितिक के इस बयान से पहले, कंगना रनौत की फिल्म ‘मेंटल है क्या’ की रिलीज की तारीख आगे बढ़ा कर 26 जुलाई कर दी गई थी। पहले ‘सुपर 30’ भी 26 जुलाई को ही रिलीज़ होने वाली थी।

एक ही दिन दोनों फिल्म रिलीज़ होने के कारण कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। हालांकि निर्माता एकता कपूर ने कहा था कि फिल्म की रिलीज की तारीख बदलने के फैसले का कंगना और रितिक के बीच विवाद से कोई सरोकार नहीं है। ‘सुपर 30’ गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन और उनके शैक्षिक कार्यक्रम सुपर 30 पर आधारित है।

फिल्म का निर्माण नादियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने किया है। शनिवार को रिलायंस एंटरटेनमेंट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया ‘‘सुपर 30 अब 12 जुलाई को रिलीज होगी।’’ 

टॅग्स :ऋतिक रोशनकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस