आदित्य संग शादी की खबरों के बीच हाथों में चूड़ा पहने दिखीं नेहा कक्कड़, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 8, 2020 04:46 PM2020-02-08T16:46:18+5:302020-02-08T17:02:50+5:30
नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह चूड़ा पहने नजर आ रही हैं। देखते ही देखते नेहा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर छोटे पर्दे पर छाई हुई है। कहा जा रहा है कि जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधे वाले हैं। ऐसे में दोनों इन दिनों इंडियन आइडल 11 में नजर आ रहे हैं। शो में नेहा कक्कड़ जज के रूप में नजर आ रही हैं तो वही आदित्य शो में होस्ट के रूप में देखे जा रहे हैं। अब हाल ही में शादी की खबरों के बीच नेहा हाथों में चूड़ा पहने नजर आ रही है।
दरअसल नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह चूड़ा पहने नजर आ रही हैं। देखते ही देखते नेहा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।वेस्टर्न ड्रेस के साथ नेहा ने हाथों में चूड़ा पहना हुआ और वो इसे फ्लॉन्ट कर रही हैं।
नेहा गाना गा रही हैं, 'कब वो दिन आएगा, जब हम भी मेहंदी लगवाएंगे, ना जाने कब आएंगे और डोली में ले जाएंगे, याद पिया की आने लगी...'गाने के जरिए नेहा बता रही हैं कि वो किसी खास शख्स को मिस कर रही हैं।
वेलेंटाइन वीक पर नेहा पर नेहा का ये गाना एक फिट बैठता है। 'इंडियन आइडल' के मंच पर नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। ऐसे में अब नेहा के हाथों में चूड़ा नजर आने से फैंस काफी हैरान हैं क्योंकि दोनों की शादी की खबर 14 फरवरी की है।