Video: नेहा कक्कड़ ने फोटोशूट के बीच गाउन के साथ किया कुछ ऐसा, सोनू निगम रह गए एक दम दंग
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 8, 2019 04:53 PM2019-01-08T16:53:17+5:302019-01-08T16:53:17+5:30
नेहा ने अपने एक फोटोशूट का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सोनू निगम के साथ फोटोशूट करा रही हैं।
नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नेहा और गायक सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जो बेहद मजेदार है।
दरअसल नेहा ने अपने एक फोटोशूट का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सोनू निगम के साथ फोटोशूट करा रही हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे अचानक फोटोशूट के दौरान नेहा अचानक अपने गाउन को निकालकर बाहर आ जाती हैं, जिसे देखकर सोनू निगम भी चौंक जाते हैं। वह एक दम से कुछ समझ ही नहीं पाते हैं। जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग जोर से हंसने लगते हैं। नेहा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती और दोनों जमकर हंसते हैं। फिलहाल नेहा का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नेहा का हाल ही में हुआ ब्रेकअप
हिमांश का ब्रेकअप हो गया था। ऐसी बातें इसलिए हवा में तैर रही हैं क्योंकि नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर लिया है. पिछले सितंबर महीने से ही दोनों के रिश्तों में दरार देखने को मिल रही थी।
हिमांश के इंस्टाग्राम अकाउंट पर तो नेहा के साथ शेयर की गई तस्वीरें और वीडियो भी गायब था। बता दें कि 'हमसफर' गाने में हिमांश और नेहा एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखे थे। दोनों की नजदीकियों को देखकर उनके फैंस कयास लगा रहे थे कि दोनों जल्दी ही शादी भी कर सकते थे।
पहले नेहा बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में रहीं और अभी कुछ दिन पहले नेहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि वो डिप्रेशन में हैं। इस बात का खुलासा नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है। नेहा ने अपना दर्द अपने फैंस के साथ शेयर किया था और साथ ही उन लोगों को जमकर फटकार भी लगाई जो उनकी जिंदगी में बुरा असर डाल रहे हैं।