शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर बदला नाम, जानिए क्या किया है अब?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 30, 2020 12:28 PM2020-10-30T12:28:50+5:302020-10-30T12:28:50+5:30

रोहनप्रीत सिंह की दुल्‍हन बनी नेहा अब परिवार सहित मुंबई लौट आई हैं और लौटते ही उन्‍होंने सबसे पहला काम यह किया है कि इंस्‍टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया है।

Neha Kakkar Updates Her Name On Instagram After Marriage | शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर बदला नाम, जानिए क्या किया है अब?

शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर बदला नाम, जानिए क्या किया है अब?

Highlightsनेहा कक्‍कड़ और सिंह परिवार की बहू बन गई हैं24 अक्‍टूबर को पारंपरिक रीति-रिवाजों से नेहा ने बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह से शादी की

बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। नेहा की शादी की फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नेहा ने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) से शादी रचाई है।हाल ही में नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के साथ अपने रिलेशनशिप की जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी थी, जिसके बाद से ही दोनों की शादी के चर्चे होने लगी थी।

अब शादी के बाद नेहा ने मेहंदी से लेकर हल्‍दी और शादी से लेकर रिसेप्‍शन तक की तस्‍वीरें और वीडियोज फैन्‍स के साथ शेयर कीं। अब शादी के चार दिन बाद नेहा ने इंस्‍टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया है। नेहू दा ब्‍याह हो गया है।

नेहा कक्‍कड़ ने इंस्‍टाग्राम पर अपने नाम में एक बदलाव कर लिया है। सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने नाम यानी 'नेहा कक्‍कड़' के साथ 'मिसेज सिंह' भी जोड़ दिया है। अधिकतर देखा गया है कि शादी के बाद सोनम कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ने अपने नाम के साथ पति का नाम या सरनेम जोड़ा है, वहीं नेहा ने थोड़ा अलग जरूर किया है। अब वह खुद को 'मिसेज सिंह' कहलवाना ज्‍यादा पसंद करती हैं।

 

यह ट्रेंड भी चला है कि शादी के बाद पति का नाम लड़कियां अपने नाम में और कई मौकों पर पति भी अपनी पत्‍नी का नाम साथ जोड़ लेते हैं। लेकिन नेहा का अंदाज जुदा है।

हाल ही में नेहा ने मुंबई से दूर दिल्ली में साही अंदाज में शादी की है। नेहा की शादी में कई सेलेब्स भी पहुंचे थे। नेहा की शादी के बाद से सोशल मीडिया पर उनके कई सारे वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इस रॉयल सेलिब्रेशन में नेहा कक्कड़ ने अपनी दुल्हे रोहनप्रीत के लिए गाना गाया। साथ ही उनके और बाकी मेहमानों के साथ ठुमके भी मारे।नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का रोमांस सभी को पसंद आ रहा है।

शादी के ग्रैंड सेलिब्रेशन में नेहा और रोहनप्रीत के कई करीबी शामिल हुए थे। ऐसे में सभी की खुशी देखते ही बन रही है, सभी ने खुशी-खुशी दूल्हा-दुल्हन संग पोज किया।

Web Title: Neha Kakkar Updates Her Name On Instagram After Marriage

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे