हॉलीवुड सिंगर्स को नेहा कक्कड़ ने इस काम में पछाड़ा, बनाया ये खास रिकॉर्ड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 8, 2020 06:32 AM2020-05-08T06:32:27+5:302020-05-08T06:32:27+5:30

सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने एक बड़ा खिताब अपने नाम कर लिया है। वो साल 2019 की यू-ट्यूब पर दूसरी सबसे ज्यादा देखी जानी वाली फीमेल आर्टिस्ट बन गई हैं।

neha kakkar becomes second most viewed female artist on youtube | हॉलीवुड सिंगर्स को नेहा कक्कड़ ने इस काम में पछाड़ा, बनाया ये खास रिकॉर्ड

नेहा कक्कड़ यूट्यूब स्टार बनीं (फाइल फोटो)

Highlightsनेहा कक्कड़ ने साल 2019 का ये बड़ा खिताब किया अपने नामसाल 2019 की यू-ट्यूब पर दूसरी सबसे ज्यादा देखी जानी वाली फीमेल आर्टिस्ट बनीं

सिंगर नेहा कक्कड़ आज फैंस के दिलों में राज करती हैं। नेहा को किसी भी पहचान की जरुरत नहीं हैं। नेहा के सभी गाने फैंस को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। अपनी मेहनत और टैलेंट के दम नेहा कक्कड़ ने एक बार फिर से एक खास मुकाम हालिस किया है। इस बार नेहा ने कई बड़े सेलेब्स को पीछे छोड़कर रिकॉर्ड अपने नाम किया है। नेहा के सम्मान ने उनके फैंस खासा खुश हैं।

नेहा साल 2019 में यू-ट्यूब पर दूसरी सबसे ज्यादा देखी जानी वाली फीमेल आर्टिस्ट बन गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। नेहा ने साल 2019 में यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जानी वाली टॉप 10 फीमेल आर्टिस्ट की लिस्ट शेयर की जिसमें उनका दूसरा स्थान है। इस पोस्ट को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'इससे ज्यादा शुक्रगुजार नहीं हो सकती। जय माता दी। आपकी नेहू।


नेहा ने जो लिस्ट शेयर की उसके मुताबिक पहले नंबर पर अमेरिकी रैपर कार्डी बी हैं जिन्हें 4.8 बिलियन बार देखा गया तो वहीं 4.5 बिलियन व्यूज के साथ नेहा कक्कड़ दूसरे पायदान पर हैं। इस लिस्ट में कैरोल जी, ब्लैक पिंक, एरियाना ग्रांडे, निक्की मिनाज और सेलेना गोम्ज जैसी मशहूर सिंगर्स का नाम भी शामिल है।

जब वे ग्यारवीं की छात्रा थी उस साल वह सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 2 में बतौर प्रतिभागी नजर आ चुकी हैं।  नेहा बतौर प्रतिभागी साल 2006 में सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आ चुकी हैं। उसके बाद साल 2008 मे नेहा ने अपना एल्बम रिलीज किया जिसका नाम था 'नेहा द राॅक स्टार'। इस एल्बम को मीत ब्रदर्स ने कम्पोज किया था। 

इसके अलावा वह बॉलीवुड में कई हिट सांग गा चुकी हैं। उन्होंने शाहरुख़ खान के लिए एक एल्बम लांच किया  जो काफी हिट हुआ। जिससे वह रातों-रात स्टार बन गयीं।  ब्लू। है रामा,वो एक पल, सेकंड हैण्ड जवानी ,एसआरके एंथम, शैतान, जादू की झप्पी, बोतल खोल, मनाली टेरेंस ,धतिंग नाच, सन्नी-सनी , पार्टी शोज बिंदास, आओ रा नेहा के प्रसिद्ध गाने हैं।

Web Title: neha kakkar becomes second most viewed female artist on youtube

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे