10 मई को नेहा धूपिया ने की अंगद बेदी से शादी, नौ दिन बाद उड़ी प्रेग्नेंट होने की खबर

By रामदीप मिश्रा | Published: May 22, 2018 09:32 AM2018-05-22T09:32:59+5:302018-05-22T09:37:23+5:30

नेहा धूपिया शादी के कुछ ही महीनों पहले से ही वे अंगद बेदी को डेट कर रही थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने शादी करने का अचानक निर्णय प्रिग्नेंट होने की वजह से लिया और शादी करने के बाद ही अपने फैंस को बताया।    

Neha Dhupia pregnant Angad Bedi marriage bollywood | 10 मई को नेहा धूपिया ने की अंगद बेदी से शादी, नौ दिन बाद उड़ी प्रेग्नेंट होने की खबर

10 मई को नेहा धूपिया ने की अंगद बेदी से शादी, नौ दिन बाद उड़ी प्रेग्नेंट होने की खबर

मुंबई, 22 मईः बॉलीवुड की अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने चुपके से शादी कर ली थी। इस शादी के बारे में जब उनके फैंस को पता चला तो वे चौंक गए थे। अब एक नई खबर सामने आ रही है कि नेहा धूपिया शादी से पहले प्रग्नेंट हो गई थीं। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है। लेकिन, इसकी अभी किसी ने पुष्टि नहीं की है।

खबरों के अनुसार, नेहा धूपिया शादी के कुछ ही महीनों पहले से ही वे अंगद बेदी को डेट कर रही थीं। बताया जा रहा है कि शायद उन्होंने शादी करने का अचानक निर्णय प्रिग्नेंट होने की वजह से लिया और शादी करने के बाद ही अपने फैंस को बताया।    

ये भी पढ़ें-बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अभिनेता अंगद बेदी से रचाई शादी, देखें तस्वीरें

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि नेहा शादी के बाद अक्सर ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आई हैं और उन्हें अंतिम बार रोडीज के अंतिम एपिसोड में लूज स्कर्ट-टॉप में देखा गया था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे प्रिग्नेंट हैं, लेकिन यह सब मात्र कयास लगाए जा रहे हैं।    

आपको बता दें, नेहा धूपिया की शादी का फिल्मकार करण जौहर ने ट्वीट खुलासा किया थी। उन्होंने लिखा था कि मेरी प्यारी और खास दोस्त नेहा धूपिया ने जेंटलमैन अंगद बेदी से शादी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने नोएडा के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी की पहली तस्वीर में नेहा धूपिया गुलाबी रंग का लहंगा और अंगद बेदी सफेद शेरवानी में दिखाई दे रहे थे।

नेहा धूपिया ने भी अपनी शादी की जानकारी ट्वीट कर ही दी थी। उन्होंने लिखा था कि आज मैंने जीवन का सबसे अच्छा फैसला किया है। मैंने अपने पुराने दोस्त... हसबैंड से शादी कर ली है।

गौरतलब है कि अंगद बेदी भी फिल्म एक्टर हैं। उन्होंने 'फालतू' फिल्म से डेब्यू किया था। उन्होंने हाल ही में सलमान खान के साथ 'टाइगर ज़िंदा है' फिल्म में काम किया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब

Web Title: Neha Dhupia pregnant Angad Bedi marriage bollywood

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे