Video: शिल्पा शेट्टी ने फेरा नेहा धूपिया के बेबी बंप पर हाथ, चौक गईं नेहा

By विवेक कुमार | Published: September 3, 2018 01:34 PM2018-09-03T13:34:27+5:302018-09-03T13:34:27+5:30

24 अगस्त को नेहा और अंगद ने अपने होने वाले बच्चे की जानकारी इंस्टाग्राम एकाउंट से दी थी। शेयर की गई तस्वीरों में नेहा धूपिया, अंगद बेदी की बाहों में दिखीं

Neha Dhupia flaunting baby bump at miss diva event with Shilpa Shetty | Video: शिल्पा शेट्टी ने फेरा नेहा धूपिया के बेबी बंप पर हाथ, चौक गईं नेहा

Video: शिल्पा शेट्टी ने फेरा नेहा धूपिया के बेबी बंप पर हाथ, चौक गईं नेहा

मुंबई, 3 सितम्बर: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हां, नेहा मां बनने वाली हैं। वैसे आए दिन नेहा अपने बेबी बंप को फ्लांट करती हुई किसी न किसी इवेंट में नजर आ ही जाती हैं। हाल ही में नेहा के एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनके साथ शिल्पा शेट्टी भी हैं। दरअसल, नेहा 'मिस दीवा 2018' के रेड कारपेट पर नजर आईं।

ब्लैक एंड रेड गाउन में नेहा मीडिया के लिए पोज दे रही थीं। इसी बीच नेहा ने दूर खड़ी शिल्पा शेट्टी को अपने पास बुलाया। शिल्पा, उनके करीब आईं और अचानक नेहा के बेबी बंप पर हाथ फैरने लगीं। ऐसा करने पर नेहा ने बेहद चौंकाने वाले एक्सप्रेशन्स दिए।  

आपको बता दें कि नेहा और अंगद ने इस साल गुपचुप तरीके से 10 मई को शादी की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा और अंगद एक-दूसरे को करीब 15 साल से जानते हैं। अगर फिल्मों के बारे में बात करे तो नेहा  जल्द ही  प्रदीप सरकार की फिल्म हेलिकॉप्टर ईला में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ काजोल भी हैं। जो कि लीड रोल में नजर आएंगी।

वहीं 24 अगस्त को नेहा और अंगद ने अपने होने वाले बच्चे की जानकारी इंस्टाग्राम एकाउंट से दी थी। शेयर की गई तस्वीरों में नेहा धूपिया, अंगद बेदी की बाहों में दिखीं और अंगद बेदी उनके पेट की ओर इशारा करते हुए दिखे। नेहा धूपिया के कैप्शन में लिखा- "नई शुरुआत हो रही है.. हम तीन..सतनाम वाहे गुरु।"    

Web Title: Neha Dhupia flaunting baby bump at miss diva event with Shilpa Shetty

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे