शादी के 6 महीने बाद मां बनीं नेहा धूपिया, घर में आई नन्ही परी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 18, 2018 12:23 PM2018-11-18T12:23:28+5:302018-11-18T12:32:21+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक बेटी को जन्म दे दिया है। खबर के अनुसार अंगद बेदी और नेहा के घर आर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है।

Neha Dhupia And Angad Bedi Welcome Baby Girl | शादी के 6 महीने बाद मां बनीं नेहा धूपिया, घर में आई नन्ही परी

शादी के 6 महीने बाद मां बनीं नेहा धूपिया, घर में आई नन्ही परी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक बेटी  को जन्म दे दिया है। मिस मालिनी की खबर के अनुसार अंगद बेदी और नेहा के घर आर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है। 

खबरों की मानें तो नेहा शादी के पहले ही मां बनने वाली थीं यानि उन्होंने शादी बाद में की है। अब शादी के 6 महीने बाद उनके घर बेटी आई है। नेहा और अंगद के घर बेटी 18 नवम्बर की सुबह हुई है। अभी नेहा या अंगद की तरफ से आधिकारिकतौर पर इस बात का ऐलान नहीं किया गया है।

नेहा और अंगद ने इसी साल 10 मई को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों के शादी करने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि नेहा प्रेग्नेंट हैं लेकिन अंगद लगातार इन खबरों को नकारते आए।

पिछले दिनों खबर आई थी कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी अपने पैरेंट्स बनने की खबर को जल्द कंफर्म करने वाले हैं। इन तस्वीरों के सामने आने से यह बात पूरी तरह कंफर्म हो गई है।हाल ही में फेमिना मिस इंडिया 2018 के एक इवेंट में नेहा के बढ़े हुए वजन और फैटी फेस ने सबका ध्यान खींचा। आखिर इतने कम वक्त में नेहा एकदम से मोटी कैसे हो सकती हैं?
 

Web Title: Neha Dhupia And Angad Bedi Welcome Baby Girl

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे