पति निहार के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं नीति मोहन, खास अंदाज में किया बर्थडे विश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 6, 2019 10:52 AM2019-03-06T10:52:49+5:302019-03-06T10:52:49+5:30

सिंगर नीति मोहन के पति निहार पांड्या का आज जन्मदिन है, उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए नीति ने एक अपनी शादी का एक खास वीडियो शेयर किया है।

neeti mohan wishes husband nihaar pandya on his birthday | पति निहार के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं नीति मोहन, खास अंदाज में किया बर्थडे विश

पति निहार के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं नीति मोहन, खास अंदाज में किया बर्थडे विश

आज निहार का जन्मदिन है और उन्हें जन्मदिन नीति ने बहुत खूबसूरत तरीके से दी है। नीति ने एक पति को शुभकामाओं के लिए एक प्यारा सा वीडियो डेडीकेट किया है।

नीति ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी शादी के वीडियो शेयर कर अपने पति को बर्थडे विश किया है। शादी के इस वीडियो में गाना 'मैं ते जाना तेरे नाल' सुना जा सकता है। इस गाने को खुद नीति ने आवाज दी है।

इस पोस्ट को शेयर की नीति ने लिखा, 'मैं ते जाना तेरे नाल, हैप्पी बर्थडे जीवनसाथी। तुम्हें प्यार करना एक दुआ जैसा है... बहुत अनमोल। मुझे दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की बनाने के लिए शुक्रिया।' इसके साथ उन्होंने बेस्ट हस्बैंड का हैशटैग भी लगाया है। इसके साथ ही नीति नो इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी लगाई है जिसमें निहार उनके माथे पर किस कर रहे हैं।

हुई थी शादी

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन ने 15 फरवरी को निहार पांड्या से शादी की थी। हांलाकि अभी तक दोनों की शादी की कोई आधिकारिक फोटो सामने नहीं आई है। इसका कारण नीति के पिता की बीमारी बताई गई थी।

शादी से एक दिन पहले नीति के पिता मोहन शर्मा की तबियत खराब होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। जिस कारण से शादी की फोटो अभी तक फैंस के सामने नहीं आईं थी। इतना ही नहीं पिता की तबियत के कारण अब नीति मोहन ने अपना रिसेप्शन को टाल दिया था।

Web Title: neeti mohan wishes husband nihaar pandya on his birthday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे