नीति मोहन वेलेंटाइन डे पर कर रही हैं शादी, कपिल शर्मा शो पर बताई अपनी लव स्टोरी

By मेघना वर्मा | Published: January 31, 2019 06:24 PM2019-01-31T18:24:25+5:302019-01-31T18:25:21+5:30

निहार ने नीति को एक रिएलिटी शो पर प्रपोज किया। उस समय नीति भी सरप्राइज हो गई थीं। 

neeti mohan and nihar pandya getting married on valentines day know their love story | नीति मोहन वेलेंटाइन डे पर कर रही हैं शादी, कपिल शर्मा शो पर बताई अपनी लव स्टोरी

नीति मोहन वेलेंटाइन डे पर कर रही हैं शादी, कपिल शर्मा शो पर बताई अपनी लव स्टोरी

जीया जीया रे...जीया रे..., इश्क वाला लव जैसे गाने से लोगों को दिल जीतने वाली नीति मोहन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मर्णिकर्णिका एक्टर निहार पांड्या के साथ नीति 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। हाल ही में नीति मोहन कपिल शर्मा के शो में आई थीं। जहां उन्होंने निहार के साथ अपनी लव स्टोरी को रिवील किया। 

नीति ने बताया कि निहार ने नीति के पुराने बैंड आसमां के एक मेंमबर से उन्हें इंट्ड्यूस करने को कहा था। मगर उस समय वो दोनों मिल नहीं पाए कुछ साल बाद दोनों एक कॉमन फ्रेंड की शादी पर मिले। यही से शुरू हुई उनकी लव स्टोरी। निहार ने नीति को एक रिएलिटी शो पर प्रपोज किया। जिस समय नीति भी सरप्राइज हो गई थीं। 

मर्णिकर्णिका के रिलीज से पहले नीति मोहन ने अपने इंस्टाग्राम पर निहार की एक फोटो भी शेयर की थी। जिसमें उन्होंने मर्णिकर्णिका के लिए उन्हें ऑल द बेस्ट बोला था। निहार ने मर्णकर्णिका में प्राण शुक्ल यादव का रोल प्ले किया था। उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। 

बॉलीवुड में साल 2018 शादियों का साल कहा जा सकता है। इस साल सोमन कपूर, प्रियंका-निक, रणवीर-दीपिका जैसे सेलिब्रिटीज ने शादी की। वहीं 2019 की शुरूआत प्रतीक बब्बर ने कर दी हैं। अब 14 फरवरी को नीति मोहन के दुल्हन बनने की तैयारियां चल रही हैं।  

Web Title: neeti mohan and nihar pandya getting married on valentines day know their love story

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे