नवरात्रि: भोजपुरी के इन 5 गानों के बिना अधूरी है नवरात्रि पूजा

By मेघना वर्मा | Published: October 12, 2018 02:12 PM2018-10-12T14:12:19+5:302018-10-12T14:35:07+5:30

नवरात्रि के 9 दिन मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के बाद से ही त्योहारों की झड़ी भी लग जाती है। विजयदशमी, दुर्गा विसर्जन, करवा चौथ जैसे कई त्योहार आते हैं।

Navratri: Top 5 navratri special bhojpuri songs | नवरात्रि: भोजपुरी के इन 5 गानों के बिना अधूरी है नवरात्रि पूजा

नवरात्रि: भोजपुरी के इन 5 गानों के बिना अधूरी है नवरात्रि पूजा

नवरात्रि, हिन्दू धर्म के लिए सबसे पवित्र पर्व माना जाता है। इन 9 दिनों में ना सिर्फ लोग व्रत और उपवास करते हैं बल्कि मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए जागरण और माता की चौकी जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन करते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि 10 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है जो 18 अक्टूबर तक चलेगी। नवरात्रि में विशेष उत्सव के साथ जगह-जगह पंडाल भी लगाए जाते हैं जिसमें नवरात्रि के स्पेशल भजन और गाने बजते हैं। कुछ लोग बॉलीवुड के भजन बजाते हैं तो कुछ माता रानी के भोजपुरी भजन और गाने सुनना भी पसंद करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नवरात्रि का स्पेशल भोजपुरी सॉग्स जिसे आप इस नवरात्र में सुन सकते हैं। 

नवरात्रि के 9 दिन मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के बाद से ही त्योहारों की झड़ी भी लग जाती है। विजयदशमी, दुर्गा विसर्जन, करवा चौथ जैसे कई त्योहार आते हैं। इसी त्योहार को मनाने के लिए सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि भोजपुरी में भी नवरात्रि को समर्पित कई गानें बनाएं गये हैं। 

1. चुनरिया लेले अईहा

भोजपुरी का सबसे बड़ा नाम खेसारी लाल यादव ने इसी साल मां दुर्गा पर अपना नया गाना चुनरिया लेले अईहा रिलीज किया है जिसे खासा पसंद किया जा रहा है। इस गाने को यू-ट्यूब पर अब तक 440 हजार लोग देख चुके हैं। आप भी डालिए नजर। 

2. ललकी चुनरिया

भोजपुरी के सुरहिट सांग्स लगावे लू जब लिपिस्टिक के सिंगर पवन सिंह ने का देवी गीत ललकी चुनरिया भी लोगों को खासा पसंद आ रहा है। 2 साल पहले रिलीज हुए इस सॉग को 33 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। जागरण और माता की चौकी में आपने इसका नाम सुना होगा। 

3.नीमिया के डार मईया

माई काल रात्रि एल्बम के इस गाने को भरत श्याम व्यास ने गाया है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। आप जिस भी शक्ति पीठ जाएंगे वहां आपको ये भजन सुनने को मिल जाएगा। हर साल नवरात्रि के दिनों में लोगों के बीच पॉपुलर हो जाता है। मां के 7 अवतारों को समर्पित ये गाना सॉफ्ट गाने की लिस्ट में आ सकता है।

4. मईया झूले झूला

शीतला एल्बम से मनोज तिवारी का ये गाना भी नवरात्रि के शुरू होते ही ट्रेंड में आ गया है। अच्छे म्युजिक और लिरिक्स के साथ इस गाने को लोग अपने घर में होने वाले भजन में गाते भी हैं और इस पर नाचते हुए भी दिखते हैं। ये गाना भोजपुरी का सबसे पुराना गाना भी कहा जा सकता है जिसे अलग-अलग वर्जन में गाया गया है। साथ ही इसमें मां दुर्गा की खूबसूरत कहानी को भी गा कर बताया गया है। 

5. बाड़ी शेर पे सवार 

टी सीरिज के इस गाने को लगभग सभी ने सुना होगा। ये कहना गलत नहीं होगा कि बिना इस गाने के कोई भी नवरात्रि या मां जागरण पूरा नहीं होता। मनोज तिवारी के इस गाने को आप जब भी सुने आपके अंदर भक्ति के भाव जाग ही जाते हैं। 

English summary :
Navratri Special Top 5 Bhojpuri Video Songs: Navaratri festival 2018 season has begun and Pandals decorated with special lights and colors. In this special season, songs of Navaratri are played. Some people play Bollywood, and people from North india loves to listen Maa Durga Bhajan, Songs in Bhojpuri language. Today we are going to share Navratri's special top 5 Bhojpuri songs which you can hear in this Navratri.


Web Title: Navratri: Top 5 navratri special bhojpuri songs

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे